आईएएनएस के इस्लामाबाद संवाददाता मुहम्मद नजीब का निधन
नजीब के सहकर्मियों ने बताया कि उन्हें गुरुवार दोपहर उस वक्त दिल का दौरा पड़ा जब वे कार्यालय में काम कर रहे थे। उन्हें तत्काल नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।
नजीब के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। बेटों की उम्र 12 साल, 10 साल और पांच साल है।
नजीब ने बहावलपुर के सादिक कालेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और पत्रकारिता का अपना करियर प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र 'द न्यूज' से शुरू की। वह पाकिस्तान की स्वतंत्र समाचार एजेंसी न्यूज नेटवर्क इंटरनेशनल (एनएनआई) के संपादक भी रहे।
आईएएनएस के लिए काम करने के साथ ही वे एक मीडिया कंपनी 'मीडियासर्व' भी चलाते थे। इसके साथ ही वे इंटरमीडिया के साथ प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर जुड़े थे। उन्होंने बीबीसी के लिए भी काम किया था।
इस्लामाबाद में शुक्रवार की सुबह उनका शव सुपुर्द-ए खाक किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications