पहले दिन कार्यालय में व्यस्त रहे ओबामा
वाशिंगटन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ओवल कार्यालय में पहले दिन काफी व्यस्त रहे। ओबामा ने बुधवार को कई महत्वपूर्ण आदेशों पर हस्ताक्षर किए।
अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने, इराक और मध्य पूर्व मसले को ओबामा ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। इराक और अफगानिस्तान की स्थिति पर उन्होंने उपराष्ट्रपति जो बिडेन, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और विदेश नीति से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की।
व्हाइट हाउस के नए प्रेस सचिव रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि ओबामा ने मध्य पूर्व के नेताओं से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने फिलीस्तीनी और इजरायल के बीच जारी संघर्ष विराम को और मजबूत करने की जरूरत की बात की।
आर्थिक मंदी के मद्देनजर ओबामा ने व्हाइट हाउस उन वरिष्ठ कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है, जो वर्ष में एक लाख डॉलर से अधिक आमदनी वाले कर्मियों हैं। उन्होंने अपने प्रशासन के कर्मचारियों उपहार प्राप्त करने पर भी रोक लगा दिया है।
ओबामा ने कहा, "हम सभी यहां जनता के सेवक हैं, इसलिए हमें अपने कॉरपोरेट ग्राहकों से कोई फायदा नहीं लेना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications