पाकिस्तानी सहायता को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई से जोड़ेंगे ओबामा
मंगलवार को ओबामा के शपथ लेने के बाद ओवल आफिस पहुंचने के तुरंत बाद जारी दस्तावेज में कहा गया है कि राष्ट्रपति ओबामा और उपराष्ट्रपति जो बिडेन अमेरिकी सुरक्षा को नया रूप देंगे और दुनिया में नए युग के अमेरिकी नेतृत्व को स्थापित करेंगे।
ओबामा-बिडेन का दल इराक में जिम्मेदारी के साथ युद्ध का खात्मा करेगा तथा अफगानिस्तान में अल कायदा और तालिबान के साथ लड़ाई समाप्त करने के साथ ही परमाणु हथियार और अन्य परमाणु सामग्री की आतंकवादियों से सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। अमेरिका की नई कूटनीति का उपयोग इजरायल -फिलीस्तीन विवाद को समाप्त करके मध्यपूर्व में स्थायी शांति की स्थापना के लिए किया जाएगा।
एजेंडा दस्तावेज में कहा गया है कि ओबामा और बिडेन अमेरिका के संसाधनों को पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सुरक्षा के लिए बड़े खतरों-अल कायदा और तालिबान के खिलाफ केंद्रित करेंगे।
दस्तावेज के अनुसार अमेरिका अफगानिस्तान में अपनी सेना बढ़ाने के साथ ही नाटो के देशों से भी ऐसा करने को कहेगा। अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए और संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। ओबामा और बिडेन ने अफगान सरकार से भ्रष्टाचार और अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए और अधिक प्रयास करने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications