इजरायल ने गाजा में सैनिकों की संख्या घटाई
सोमवार को युद्धविराम का दूसरा दिन रहा।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक सैन्य अधिकारी ने कहा, "हम सैनिकों की संख्या में लगातार कमी कर रहे हैं। लेकिन वापस बुलाए गए रिजर्व सैनिकों को अभी सतर्क रहने को कहा गया है।"
इस बीच गाजा पट्टी व इजरायल के लोगों ने अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रात गुजारी। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणी इजरायल में एक भी रॉकेट नहीं गिरा। परिणामस्वरूप इजरायल को भी जवाबी कार्रवाई नहीं करनी पड़ी।
युद्धविराम समझौता रविवार तड़के 2 बजे से ही प्रभावी था। लेकिन पहले दिन यह लागू नहीं हो पाया, क्योंकि गाजा के आतंकवादियों ने इजरायल को निशाना बना कर कम से कम 18 रॉकेट दाग दिए। इसके जवाब में गाजा पर तीन हमले किए गए।
इजरायली सैनिकों के हटने के साथ ही गाजा के लोग रविवार को अपने घरों से बाहर निकले और घरों के मलबों में दबे शवों की तलाश में जुट गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications