पाक ने माना, कसाब पाकिस्तानी है (लीड-1)

समाचार चैनल 'डॉन न्यूज' ने अपनी वेबसाइट पर दी गई खबर में कहा है, "पाकिस्तानी अधिकारियों ने मुंबई हमले के संदर्भ में अपनी जांच के दौरान यह पाया कि कसाब पाकिस्तान का ही बाशिंदा है।"

इस खबर में पाकिस्तान सरकार के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यह अभी फैसला नहीं किया गया है कि कसाब को कानूनी मदद मुहैया कराई जाए या नहीं।

एक उच्च अधिकारी ने कहा, "कसाब के पिता का नाम आमिर कसाब और मां का नाम नूर इलाही है। उसने और उसके साथियों ने जिस वारदात को अंजाम दिया उसमें पाकिस्तान की किसी भी सरकारी सुरक्षा एजेंसी का हाथ नहीं है।"

खबर में यह भी कहा गया है कि कसाब के पाकिस्तानी होने के बारे में विधिवत ऐलान अगले कुछ दिनों में किया जा सकता है।

उधर, इससे पहले मंगलवार को भारत के विदेश राज्य मंत्री आनंद शर्मा ने कहा था, "पहले पाकिस्तान को यह पता कर लेने दें कि कसाब पाकिस्तानी है। अन्य बिंदुओं पर बाद में बात की जाएगी।"

गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+