पशुपतिनाथ मंदिर में प्रदर्शनकारियों पर हमला, 10 घायल (लीड-1)

सुदेशना सरकार

काठमांडू, 4 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में रविवार को विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों पर हुए हमले में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। इसमें कुछ राजभंडारी और नेपाल के सरकारी टेलीविजन चैनल के कैमरामैन शामिल हैं।

राजभंडारी पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारियों के परंपरागत सहायक हैं। ये लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अज्ञात लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि ये लोग माओवादी समर्थक थे।

खबरों के अनुसार हमला करने वाले लोग राजभंडारियों पर राजा ज्ञानेंद्र को फिर से गद्दी पर बैठाने का प्रयास करने का आरोप लगा रहे थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व नेपाल नरेश ने शनिवार को पुजारियों को हटाने के विवाद पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए मंदिर को विवाद से परे रखने का आग्रह किया था।

यह हमला पशुपतिनाथ मंदिर से तीन भारतीय पुजारियों को हटाने से पैदा हुए विवाद को देखते हुए माओवादी सरकार की धार्मिक सद्भाव कायम रखने के लिए सोमवार से तीन महीने की देशव्यापी यात्रा आरंभ करने की घोषणा के बावजूद हुआ है।

नेपाल के संस्कृति मंत्री गोपाल किरांती ने रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' या फिर वे स्वयं पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।

मंत्री ने बताया कि यात्रा त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आरंभ होगी और पूरे देश में जाएगी। इसमें सिविल सोसायटी और अन्य संगठनों के लोग भी शामिल होंगे।

नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र के माओवादी सरकार से शनिवार को मंदिर को विवाद रहित रहने देने और परंपरागत अधिकारों तथा विश्वासों का सम्मान करने के आग्रह के बाद इस यात्रा की घोषणा की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+