पाकिस्तान न जाने की हिदायत

विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि लाहौर धमाके के सिलसिले में भारतीय नागरिकों की गिरफ़्तारी की ख़बर के कारण पाकिस्तान जाना भारतीयों के लिए सुरक्षित नहीं है.
पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक़ बुधवार को लाहौर में हुए धमाके के सिलसिले में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश की ओर से जारी बयान में कहा गया है- पाकिस्तानी मीडिया में इस तरह की रिपोर्टें हैं कि लाहौर और मुल्तान में कई भारतीय नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया है और उन पर आतंकवादी होने का आरोप लगाया जा रहा है.
मुलाक़ात
भारतीय अधिकारियों ने यह भी बताया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सेनाध्यक्षों से अपनी मुलाक़ात में पाकिस्तान के साथ तनाव पर भी चर्चा की. ये मुलाक़ात सैनिकों के वेतन के बारे में तय थी.
पाकिस्तानी मीडिया में इस तरह की रिपोर्टें हैं कि लाहौर और मुल्तान में कई भारतीय नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया है और उन पर आतंकवादी होने का आरोप लगाया जा रहा है विष्णु प्रकाश, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
| |
इस बीच विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी की अमरीकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस और चीन के विदेश मंत्री यांग जिएची के साथ फ़ोन पर बातचीत हुई है.
शुक्रवार को सऊदी अरब के विदेश मंत्री सऊद अल फ़ैसल ने दिल्ली में विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी से मुलाक़ात की. माना जा रहा है कि प्रणव मुखर्जी ने मुंबई हमलों पर भारतीय पक्ष से उन्हें अवगत कराया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ यह भी माना जा रहा है कि भारत ने अमरीका, चीन और सऊदी अरब से यह कहा है कि वे पाकिस्तान पर इस बात के लिए दबाव डालें कि वह आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करे.












Click it and Unblock the Notifications