किसी भी कीमत पर राम सेतु टूटने नहीं देंगे : राजनाथ सिंह
वाराणसी, 25 जुलाई, (आईएएनएस) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर राम सेतु तोड़ने नहीं दी जाएगी इसके लिए चाहे हमें कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। उन्होंने कहा कि रामसेतु से पुरी दुनिया के करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने वाराणसी में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राम सेतु तोड़ने का खयाल भी किसी के दिमाग में नहीं आना चाहिए। यह पूछने पर कि क्या राम सेतु आने वाले चुनाव में मुद्दा बनकर उभरेगा तो उन्होने कहा कि भाजपा राम सेतु पर राजनीति नहीं करना चाहती, क्योंकि राम सेतु आस्था के साथ साथ भारत के सांस्कृतिक गौरव का भी प्रतीक है इसलिए इसे तोड़ा जाना नहीं चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*