हाजिर सोना व चांदी में रहा मिलाजुला रुझान
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। घरेलू हाजिर बाजारों में आज सोना व चांदी उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए। लंदन हाजिर बाजार में आज कारोबार के दौरान सोना तीन सप्ताह के निम्नतम स्तर यानी 868.75 डालर प्रति औंस तक नीचे चला गया। चांदी 0.7 फीसदी की कमजोरी से 16.60 डालर प्रति औंस दर्ज की गई।
कारोबारियों के अनुसार त्यौहारी व वैवाहिक सीजन समाप्त हो चुका है इसलिए घरेलू मांग में फिलहाल कोई तेजी नहीं देखी जा रही है।
मुंबई हाजिर बाजार में आज सोना (995) और (999) क्रमश: 35 व 55 रुपये गिरकर 12,220 और 12,250 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुआ। चांदी 65 रुपये की तेजी से 23,800 रुपये प्रति किलो बंद हुई।
दिल्ली हाजिर बाजार में सोना (995) और (999) क्रमश: 20 व 10 रुपये चढ़कर 12,250 और 12,310 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुआ। चांदी 130 रुपये गिरकर 23,370 रुपये प्रति किलो बंद हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications