पाक में घड़ियां होंगी 1 घंटा आगे

Day Light Saving
इस्लामाबाद, 29 मई: पाकिस्तान ने गर्मियों के महीने में दिन की रोशनी का पूरा उपयोग करने और ऊर्जा की बचत के लिए 1 जून से 'डे लाईट सेविंग टाईम' (डीएसटी)अपनाने का फैसला किया है।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार देश के समय को जून के पहले दिन से अंतर्राष्ट्रीय मानक समय 'ग्रीनविच मीन टाईम' (जीएसटी) से छह घंटा आगे करने का फैसला किया है। अभी पाकिस्तान का समय ग्रीनविच मीन टाईम से पांच घंटे आगे है।

गर्मियों में दिन के बड़े होने और शाम देर से होने के कारण डीएसटी को लागू किया जा रहा है। ऐसा करने का उद्देश्य दिन की रोशनी का पूरा उपयोग करना और ऊर्जा खपत कम करना है।

डीएसटी लागू करने का प्रयोग पाकिस्तान में पहली बार नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी 2002 में इसे लागू किया था। तब पाकिस्तान के ग्रामीण क्षेत्रों और अनपढ़ लोगों ने अपनी घड़ियों को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया था। शहरों में इसको लेकर काफी ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

एक अवकाश प्राप्त सरकारी अधिकारी हाफीज अहमद ने आईएएनएस से कहा,"पाकिस्तान के करीब 40 फीसदी लोग अपने काम को सूरज के निकलने और डूबने के हिसाब से ही व्यवस्थित करते हैं। डीएसटी लागू करने की कोई जरूरत नहीं है।"

संघीय सरकार ने करीब 4000 मेगावाट बिजली की कमी से निपटने के लिए डीएसटी लागू करने का निश्चय किया है। पाकिस्तान के शहरी इलाकों में 5-6 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 8-10 घंटे विद्युत कटौती आम है।

इस्लामाबाद के एक मौलवी उमर अफरीदी ने कहा कि इससे उन लोगों के सामने समस्या पैदा होगी जो दिन में पांच बार नमाज पढ़ते हैं। उमर ने कहा कि बीच की नमाज दोपहर 1 बजे पढ़ी जाती है। इसके सही समय को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+