स्पाईस जेट का शुद्ध लाभ 22.5 प्रतिशत गिरा

नयी दिल्ली.22 जनवरी.वार्ता. देश की कम किराये वाली विमान सेवा कंपनी स्पाईसजेट का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पहले के मुकाबले साढे बाईस प्रतिशत गिरकर नौ करोड 30 लाख पए रह गया

कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यदि उड्डयन इधन में अक्टूबर माह के दौरान बढोतरी नहीं होती तो तिमाही का शुद्ध लाभ 25 करोड पए होता 1 तिमाही के दौरान कंपनी की आय 43 करोड 80 लाख पए रही 1 तिमाही के दौरान कंपनी के शुद्ध लाभ में गैर परिचालन से होने वाली आय 3 करोड 53 लाख पए और विदेशी मुद्रा में होने वाली घटबढ से पांच करोड 76 लाख पए की आमदनी शामिल है 1 श्री शर्मा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में ऊंची इधन कीमतों के चलते 50 करोड पए नुकसान की संभावना है 1 परिचालन के लिहाज से कंपनी तिमाही के दौरान पिछले साल के 25 करोड 93 लाख पए के घाटे से ऊबरकर 40 लाख पए का शुद्ध लाभ कमाने में सफल रही

तिमाही के दौरान कंपनी के उडानों की संख्या 62 प्रतिशत बढकर 5506 के मुकाबले 8918 पर पहुंच गई 1 इस दौरान कंपनी के याति्रयों की संख्या 67 प्रतिशत बढकर छह लाख 95 हजार से 11 लाख 66 हजार पर पहुंच गई 1 कंपनी के उपाध्यक्ष विपणन कमल हिंगोरानी ने बताया कि एयरलाइन के पास नये विमान होने और इधन बचत की रणनीति काफी कारगर सिद्ध हुई 1 इसके चलते आठ करोड पए बचे 1 उन्होंने कहा कि यह राशि नहीं बचाई गई होती तो घाटे का सामना करना पड सकता था 1 श्री हिंगोरानी ने कहा कि दरअसल एयरलाइन ने अपने पायलटों को लंबी दूरी की उडान में अपेक्षाकृत ज्यादा ऊंचाई पर विमान उडाने का निर्देश दे रखा है . इससे एक तरफ दूरी जल्दी तय होती है . वहीं इधन भी कम खर्च होता है

उपाध्याय जितेन्द्र मिश्रा लखमी1953वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+