हिमाचल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्राप्त
शिमला 28 दिसंबर: गुजरात विधानसभा चुनावों में मिली जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी जीत का परचम लहरा दिया है.
हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में से भाजपा को 36 सीटें जीतने के साथ ही पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है, जबकि वह 4 सीटों पर अभी भी आगे चल रही है. कांग्रेस को 23 सीटें ही प्राप्त हुई हैं तथा वह एक सीट पर आगे चल रही है. वहीं बहुजन समाज पार्टी को 1 तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटें ही प्राप्त हुई हैं.
भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल बामसान सीट से अपना चुनाव लगभग 26 हजार वोटों से जीत चुके हैं, वहीं कांग्रेस के निवर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी रोहड़ू सीट से लगभग 14 हजार वोटों से विजय हासिल की है. ज्ञातव्य है कि हिमाचल प्रदेश की कुल सीटों में से 3 क्षेत्रों में 14 नवंबर को तथा 65 क्षेत्रों में 19 दिसम्बर को मतदान हुआ था.
इन सभी क्षेत्रों के लिए मतगणना आज सुबह प्रारंभ हुई थी, जिसके लिए 68 पर्यवेक्षकों तथा लगभग 5000 मतगणना अधिकारियों को नियुक्त किया गया था. मतगणना के लिए कुल 41 केन्द्र बनाए गए थे.












Click it and Unblock the Notifications