पाक सेना के नए जनरल बाजवा ने कहा भारत को दें करारा जवाब

पाकिस्‍तान सेना के नए मु‍खिया भी पुराने जनरल के रास्‍ते। नए आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने सेना को दिए भारत को एलओसी पर मुंहतोड़ जवाब देने के आदेश।

इस्‍लामाबाद। जो लोग यह मानकर चल रहे थे कि पाकिस्‍तान सेना के नए मुखिया जनरल कमर जावेद बाजवा के गद्दी संभालने के बाद, पाक के रवैये में कुछ बदलाव आ सकता है, उन्‍हें गलत साबित करने के लिए जनरल ने नया बयान जारी कर दिया है।

qamar-javed-bajwa.jpg

रावलपिंडी में थे जनरल

जनरल बाजवा ने एलओसी पर भारतीय सेना को आक्रामक तरीके से जवाब देने को कहा है। जनरल ने कहा है एलओसी पर प्रभावी तरीके से सेना जवाब दे।

जनरल बाजवा ने यह बात उस समय कही जब वह रावलपिंडी स्थित 10 कॉर्प्‍स के हेडक्‍वार्टर का दौरा कर रहे थे। यहां पर जनरल बाजवा ने कहा,'एलओसी पर हर युद्धविराम उल्‍लंघन का पूरी ताकत से जवाब दिया जाए।'

पाक सेना की मीडिया ब्रांच इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से यह जानकारी दी गई है।

कश्‍मीर का जिक्र

पाक सेना के नए कमांडर ने एलओसी पर पाक सेना किस तरह से जवाब दे इसकी जानकारी दी और साथ ही साथ एलओसी के हालातों का जायजा लिया।

जनरल बाजवा ने इस बात को जोर देकर कहा कि कश्‍मीर एक अहम मुद्दा है और दोनों देशों के बीच इस मुद्दे का समाधान निकलना काफी जरूरी है।

सेना को तैयार रहने को कहा

पिछले सभी जनरल की तरह जनरल बाजवा ने भी यूनाइटेड नेशंस के प्रस्‍ताव का सहारा लिया।

जनरल बाजवा ने अपनी सेनाओं को किसी भी मौके के लिए तैयार रहने को कहा है। जनरल बाजवा का यह बयान उस समय आया है जब भारत ने नगरोटा जैसा आतंकी हमला झेला है।

माना जा र‍हा है कि यह हमला अगर राहील शरीफ को विदाई गिफ्ट था तो वहीं जनरल बाजवा के भारत के लिए रुख का भी प्रदर्शन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+