तबसे मेरी निगाहें समझें तेरे इशारे! 'भीगी पलकें' का फिल्मी सीन रियल लाइफ में जी रहे बुजुर्ग दंपती, VIDEO
जीवन संगिनी को अर्धांगिनी भी कहा गया। बिना कहे जरूरतों और मन की बात समझने वाली पीढ़ी के बुजुर्ग दंपती की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देखिए, प्यार और केयरिंग सिखाते चंद लम्हे

Lady Feeding Husband: 41 साल पहले निर्देशक शिशिर मिश्रा ने Bheegi Palkein फिल्म में 'जनम जनम का साथ...' गाना रिकॉर्ड कराया था। भीगी पलकें फिल्म के इस गीत जिक्र इसलिए क्योंकि संयोग से इस फिल्म का टाइटल इंस्टाग्राम की वायरल वीडियो पर सटीक बैठती है। वीडियो में एक बुजुर्ग पत्नी हसबैंड को खाना खिलाते दिखी। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आपकी पलकें भी भीगेंगी और यकीन हो जाएगा कि इस जोड़े का रिलेशन 'जनम जनम का साथ...' का सटीक उदाहरण है।

वाइफ-हसबैंड मोमेंट को करोड़ से अधिक व्यूज
सच्चे प्यार पर यकीन दिलाने वाला इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला का अपने पति को अपने हाथों से खाना खिलाते देखी जा सकती है। इंस्टाग्राम यूजर Aba Zeons ने वीडियो शेयर किया है। इसे 1.1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 'जनम जनम का साथ...' गाने की ही एक और पंक्ति है- "जबसे घूमे धरती सूरज चाँद सितारे, तबसे मेरी निगाहें समझें तेरे इशारे" इस वीडियो क्लिप पर सटीक है। जरूरतों को बिना कहे समझने वाली जीवन संगिनी।

साउथ इंडियन बुजुर्ग महिला
दरअसल, यदि आप एक ही समय में मुस्कुराने और भावुक होने का बहाना खोज रहे हैं। वीडियो में साउथ इंडियन बुजुर्ग महिला की अपने पति को अपने हाथों से खाना खिलाने की एक क्लिप वायरल हो रही है। किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लग रहे पति को महिला चावल जैसा कुछ खिला रही है।

केले के पत्ते पर परोसा गया भोजन
वीडियो क्लिप दक्षिण भारत के किसी कैंटीन की लगती है। साउथ इंडिया की इसलिए क्योंकि वीडियो में भोजन केले के पत्ते पर परोसा गया देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो को Aba Zeon नाम के एनिमेटर ने शेयर किया है।

फुर्सत के लम्हे, प्यार-देखभाल का भाव
छोटी क्लिप में एक बुजुर्ग महिला को पति के साथ देखा जा सकता है। वह अपने हाथों से अपने पति को खाना खिला रही है। इस बेशकीमती लम्हे का साक्षी बनने के लिए वहां गिनती के लोग मौजूद रहे। आपाधापी से भरी जिंदगी में बेशकीमती और प्यार-देखभाल का भाव बताते चंद लम्हे आपको सोचने पर विवश करते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने शुभकामनाएं दीं
बेहद कीमती लम्हों के बारे में इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "कुछ लोगों के माध्यम से जीना।" वीडियो को 11 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और इंस्टाग्राम यूजर्स ने बुजुर्ग जोड़े पर जमकर प्यार बरसाते दिखे। लोगों ने इस कपल के लंबे समय तक साथ रहने और बीमारी की स्थिति में बुजुर्ग के ठीक होने की कामना भी की।
नीचे देखें वायरल वीडियो-
जनम जनम का साथ है निभाने को
वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "भगवान उन पर हमेशा कृपा बनाए रखेंगे।" एक अन्य उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, "यह बहुत शुद्ध है।" एक और यूजर ने कहा, बेहद हृदयस्पर्शी! यहां इस बात का उल्लेख भी किया जाना चाहिए कि Tumse Achha Kaun Hai नाम के अलबम में Hasrat Jaipuri का लिखा गीत "जनम जनम का साथ है निभाने को, सौ सौ बार मैने जनम लिये" इस घटना पर सार्थक प्रतीत होता है। इस कपल को एक दूसरे के लिए बना हुआ कहा जा सकता है, यानी मेड फॉर इच इदर की नजीर।












Click it and Unblock the Notifications