Success Story: जुड़वा भाइयों की कामयाबी का डबल धमाका, सुमित के बाद अमित बडसरा बना ISRO वैज्ञानिक

Success Story of Twin Brothers: यह अजब संयोग की गजब कहानी है। दो जुड़वा भाइयों की कामयाबी का डबल धमाका है। बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह है। हम बात कर रहे हैं राजस्‍थान के सीकर जिले के गांव कूदन के दो जुड़वा भाई अमित बडसरा और सुमित बडसरा की। छोटे भाई की तरह अब बड़े भाई अमित बडसरा ने भी बड़ी सफलता हासिल करते हुए इसरो वैज्ञानिक बना है।

वनइंडिया हिंदी से बातचीत में अमित बडसरा ने बताया कि 17 दिसंबर 2024 को भारती अंतरिक्ष अनुसंधान संघठन (ISRO) में वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी' (सिविल)-बीई भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है, जिसमें अमित बडसरा का इसरो वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। इनके छोटे भाई सुमित बडसरा भी राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद (एनसीबी) में वैज्ञानिक पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें- RPSC टॉपर की सक्‍सेस स्‍टोरी, कौन है करणी माता देशनोक का वंशज रामचंद्र दान चारण, जो 9वीं बार लगा सरकारी नौकरी

Success Story of twin brothers

अमित बडसरा के पास भारत मंडपम के रखरखाव की जिम्‍मेदारी

अमित बडसरा वर्तमान में शहरी एवं विकास मंत्रालय के अधीन नेशनल बिल्डिंग construction कॉर्पोरेशन में सीनियर Executive के पद पर कार्यरत हैं। इनके पास भारत मंडपम नई दिल्ली के रखरखाव की जिम्‍मेदारी है। इस पद से इस्‍तीफा देकर अब जल्‍द ही इसरो करने वाले हैं। यह अमित बडसरा की चौथी सरकारी नौकरी है। छोटे भाई सुमित बडसरा तो इनसे भी एक कदम आगे हैं। यहां क्लिक करके देखें रिजल्‍ट

यह भी पढ़ें- Motivational Family Sikar: 2 सगे भाई एक साथ बने RAS अफसर, 3 दादा के 7 बेटे भी सरकारी नौकरी में

Success Story of twin brothers

छोटा भाई पहले वैज्ञानिक, अब लेक्‍चरर

अमित बडसरा ने बताया कि उनके छोटे भाई सुमित बडसरा छह बार सरकारी नौकरी लग चुके हैं। वर्तमान में सुमित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नारनौल हरियाणा में लेक्‍चरर पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले सुमित बडसरा एनसीबी में वैज्ञानिक, एनएचपीसी, एनटीपीसी, टीएसडीसी, भेल में सरकारी नौकरी पा चुके हैं। सुमित व अमित के बड़े भाई सुभाष बडसरा निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर‍ पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें- Srushti Deshmukh Gowda: UPSC पास करनी है तो गांठ बांध लो पावर कपल IAS सृष्टि देशमुख-अर्जुन गौड़ा की ये बातें

Success Story of twin brothers

नए साल पर जन्‍मे थे जुड़वा भाई

अमित बडसरा और सुमित बडसरा को जन्‍म 1 जनवरी 1996 को सीकर जिले के गांव कूदन में बीरबल बडसरा और मंजू देवी बडसरा के घर हुआ। अमित बडसरा ने धनबाद आईआईटी से पढ़ाई की। इससे पहले आदर्श पब्लिक भवन आजाद नगर सीकर से दसवीं-बारहवीं की। दसवीं तक गांव के स्‍कूल में पढ़े।

Success Story of twin brothers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+