Motivational Family Sikar: 2 सगे भाई एक साथ बने RAS अफसर, 3 दादा के 7 बेटे भी सरकारी नौकरी में
RAS Brother Harsh Village Sikar: सीकर के गांव हर्ष की मालियों की ढाणी का एक परिवार सरकारी नौकरियों की खान है। यहां पर अब सगे भाई दीपेंद्र व जितेंद्र एक साथ आरएएस अफसर बने हैं।
Sikar Family Success Story: राजस्थान के सीकर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर गांव हर्ष में देवगढ़ रोड से एक किलोमीटर अंदर मालियों की ढाणी है। यहां के सोनारायण माली का परिवार का सरकारी नौकरियों की खान है। इस 'खान' से तीन दिन पहले एक साथ दो आरएएस अफसर निकले हैं। खास बात ये है कि दोनों सगे भाई हैं।
दरअसल, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RRPS) अजमेर ने हाल ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2021 (RAS 2021 Result) का रिजल्ट जारी किया, जिसमें श्रीगंगानगर के विक्रांत शर्मा टॉपर बने। सीकर के गांव हर्ष की मालियों की ढाणी के सोहनलाल सैनी के बड़े बेटे दीपेंद्र सैनी ने 71वीं और जितेंद्र सैनी ने 352वीं रैंक हासिल की।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में सोहनलाल ने दोनों बेटों व अपने परिवार की पूरी सक्सेस स्टोरी शेयर की, जो हर किसी परिवार के लिए प्रेरणादायी है। सोहनलाल कहते हैं कि उनके दादा सोनारायण के तीन बेटे बौदूराम, जेलूराम व बालूराम थे। इन तीनों भाइयों के 7 बेटे सरकारी नौकरी में हैं। हाल ही आरएएस बने दीपेंद्र व जितेंद्र बौदूराम के पोते हैं।
ज्यादातर की पीएचईडी में नौकरी
1. सोहनलाल, पीएचईडी से वीआरएस
2. मदनलाल, पीएचईडी में पंप चालक (रिटायर)
3. सांवरमल, पीएचईडी में पंप चालक
4. किशोरमल, पीएचईडी में पंप चालक
5. जानकी लाल, एसके अस्पताल से रिटायर
6. रामवतार, पीएचईडी में पंप चालक (वीआरएस)
7. रामनिवास, पीएचईडी में पंप चालक

आरएएस भाइयों का परिवार
सोहनलाल ने बताया कि उनके दो बेटे दीपेंद्र व जितेंद्र हैं। दोनों बेटों ने साल 2023 में एक साथ आरएएस परीक्षा पास करके नाम रोशन किया है। इनकी माता का नाम मंगनी देवी हैं, जो हाउसवाइफ हैं। वहीं, सोहनलाल की दो बेटी मनीषा व ऊषा शादी के बाद अपने परिवार के साथ इटली में सैटल हैं।

आरएएस दीपेंद्र सैनी का जीवन परिचय
दीपेंद्र सैनी अभी जॉब में हैं। सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ के कॉलेज में भूगोल के प्रोफेसर हैं। दूसरे प्रयास में आरएएस परीक्षा पास की है। अक्टूबर 1990 को जन्मे दीपेंद्र ने पूर्व में यूपीएससी पास करके बीएसएफ में कमांडेंट के रूप में ट्रेनिंग की थी, मगर फिर ज्वाइन नहीं किया। कॉलेज शिक्षा में आ गए और आरएएस 2021 में 71वीं रैंक पाकर सिविल सेवक बन गए। दीपेंद्र की शादी वीणा से हुई है। इनके एक बेटा है।
आरएएस जितेंद्र सैनी का जीवन परिचय
जितेंद्र की यह दूसरी सफलता है। आरएएस 2021 में 352वीं रैंक हासिल करने से पहे जितेंद्र वर्तमान में दिल्ली सरकार के स्कूल में टीचर हैं। जितेद्र ने अपने बड़े भाई दीपेंद्र की तरह सीकर के एमके मेमोरियल स्कूल व जयपुर में विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। सालभर पहले ही जितेंद्र की शादी पिंकी से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications