Success Story: 10 साल मेहनत कर IAS बना गांव का लड़का, UPSC रिजल्ट आया तब पिता कर रहे थे मजदूरी
upsc motivational story in hindi: यूपीएससी की तैयारी करने वाले के मक्का कहे जाने वाले दिल्ली के मुखर्जी नगर से 16 अप्रैल 2024 की दोपहर को राजस्थान के बीकानेर जिले के छोटे से गांव कुकणिया बैरासर एक कॉल किया गया। कॉल अशोक सोनी ने किया था।
अशोक सोनी वो शख्स हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2023 में सफलता हासिल की है। अखिल भारतीय स्तर पर 793 रैंक पाई है, जो इन्हें पांचवें प्रयास में मिली है।

यूपीएससी सीएसई 2023 को रिजल्ट देखते ही दिल्ली से अशोक सोनी ने कॉल अपने पिताजी को किया था। उस वक्त पिताजी निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। फोन उठाते ही बोले कि 'अभी मैं सीमेंट मिला रहा हूं। बाद में बात करना।' बेटे ने जानकारी दी कि 'पापा...थारो छोरो आईएएस बणग्यो है।'
बेटे से पिता ने सवाल कि ये आईएएस क्या होता है? अशोक सोनी ने उनको बताया कि वह जिस यूपीएससी की पिछले दस साल से तैयारी कर रहा था। आज सफल हो गया। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में फाइनल चयन हो गया है।

हालांकि अशोक सोनी ने अपने पिता को भले ही कहा कि वे आईएएस बन गए, मगर अभी यह तय नहीं है कि उनको सर्विस कैडर आईएएस ही मिलेगा या आईएफएस, आईपीएस, आईएएस या केंद्रीय सेवाएं में ग्रुप क या ख में से कोई सर्विस।
मीडिया से बातचीत में अशोक सोनी ने बताया कि उसकी सफलता में खुद की मेहनत के साथ-साथ माता सरला देवी, पिता सीताराम सोनी व चार बहनों व एक भाई का मानसिक सपोर्ट काफी अहम रहा, क्योंकि बार-बार असफल होने पर सब बोलते थे कि 'तुमसे नहीं हो पाएगा' सिर्फ परिजन ही थे जो कहते थे कि 'थोड़ी मेहनत और करो इस बार पक्का पास हो जाओगे।'
यूपीएससी टॉपर अशोक सोनी की स्ट्रेटेजी (Ashok Soni AIR 793 UPSC CSE 2023)
अशोक सोनी कहते हैं कि मैंने साल 2013 से 2023 तक के यूपीएससी पेपर जुटाए और उनके वैसे ही टेस्ट दिए जैसे यूपीएससी एग्जाम में देते हैं। ताकि यूपीएससी में पूछे जाने वाले सवालों के पीछे का माइंडगेम समझा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications