Rudra Prakash Sharma: दिल्ली पुलिस का वो कांस्टेबल, जिसने 15 बार हासिल की सरकारी नौकरी
RPS अधिकारी रुद्र प्रकाश शर्मा के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके जीवन संघर्ष और कामयाबी की पूरी कहानी।
RPS Rudra Prakash Sharma Success Story: राजस्थान पुलिस सेवा के अफसर रुद्र प्रकाश शर्मा कामयाबी की मिसाल हैं। ये वो शख्स हैं जो कभी हार नहीं मानते।
रुद्र प्रकाश शर्मा कभी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तक पास नहीं कर पाए थे, मगर आज राजस्थान पुलिस में डीएसपी हैं।

36 वर्षीय रुद्र प्रकाश का आज 19 जून को जन्मदिन है। इस मौके पर जानिए कि आखिरी रुद्र प्रकाश शर्मा कैसे 15 बार सरकारी नौकरी लगे। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल से शुरू हुआ कामयाबी का सफर आरपीएस तक पहुंचा।
अधिकांश नौकरियां तो रुद्र प्रकाश शर्मा ने ज्वाइन तक नहीं की। इनका लक्ष्य राजस्थान पुलिस में आरपीएस बनने का था, जो इन्होंने पूरा कर दिखाया।
आरपीएस रुद्र प्रकाश शर्मा वर्तमान में राजसमंद सीओ के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इस पर पर इनका तबादला 28 मई 2023 को ही हुआ है।
यह भी पढ़ें - Delhi Police के 3 कांस्टेबलों की सक्सेस स्टोरी, डयूटी के साथ-साथ तैयारी कर पास कर डाली UPSC
पूर्व में वन इंडिया हिंदी को दिए एक इंटरव्यू में रुद्र प्रकाश शर्मा ने बताया था कि वे मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा के रहने वाले हैं।
राजस्थान पुलिस ने एसआई पद से रिटायर हुए रामनिवास शर्मा के बेटे रुद्र प्रकाश शर्मा ने राजस्थान प्रशासनक सेवा परीक्षा (आरएएस) 2016 में पूरे राजस्थान में 39वीं रैंक हासिल की थी।
रुद्र प्रकाश ने बताया कि उन्होंने साल 2007 से 2016 तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। इस दौरान करीब 50 परीक्षाओं में हिस्सा लिया और 15 में सफल रहे।

बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक व आईडीबीआई बैंक पीओ समेत कई पदों पर तो ज्वाइन ही नहीं किया। जबकि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, एसबीआई लिपिक, एसबीबीजे पीओ, एसबीआई पीओ, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर व आरएएस 2013 व आरएएस 2016 के रूप में सेवाएं दीं।
रुद्र प्रकाश ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में भी चार बार भाग्य आजमाया, मगर हर बार फेल हुए। फिर आरएएस की तैयारियां शुरू कीं। यहां सफल होकर आरपीएस बन गए।












Click it and Unblock the Notifications