Ramya CS: डेटा एंट्री ऑपरेटर ने तय किया IFS बनने तक का सफर, 5 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार

भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी राम्‍या सीएस की सक्‍सेस स्‍टोरी। इन्‍होंने छठे प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की।

who is Ramya CS AIR 46 UPSC 2021

Ramya CS Motivational Story: दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक भारत में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा बुलंद हौसलों, कड़ी मेहनत से क्रैक होती है। इस बात के कई आईएएस, आईपीएस व आईएफएस अधिकारी उदाहरण हैं। इन्‍हीं में एक नाम आईएफएस राम्‍या सीएस का भी है।

Recommended Video

    Haryana की SP Nitika Gehlot ने उठाया ये सराहनी कदम और बन गईं मिसाल | वनइंडिया हिंदी

    राम्‍या सीएस वो शख्‍स है, जिसने डेटा एंट्री ऑपरेटर से भारतीय विदेश सेवा की अफसर बनने का सफर तय किया है। पांच बार की असफलताएं भी राम्‍या का हौसला नहीं तोड़ सकीं। आईएफएस राम्‍या सीएस मूलरूप से तमिलनाडु को कोयम्‍बटूर जिले से हैं। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अखिल भारतीय स्‍तर पर 460वीं रैंक हासिल की थी। राज्‍य स्‍तर पर राम्‍या की रैंक दूसरी रही।

    ramya CS

    बता दें कि राम्‍या सीएस ने यूपीएससी की परीक्षा छह बार दी। पांच बार फेल हुई। फिर भी हिम्‍मत नहीं हारी। ना ही यूपीएससी की तैयारी करना छोड़ा। नतीजा यह रहा कि छठे प्रयास में राम्‍या सफल हो गई। राम्‍या सीएस ने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्‍त की है। कोयम्‍बटूर प्रौद्योगिकी संस्थान से भी पढ़ाई की है और इग्नू से एमबीए किया।

    कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद राम्‍या ने साल 2017 में बेंगलुरु स्थित एक कंपनी में जॉब किया। 3 साल तक जॉब करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करने के लिए जॉब छोड़ दिया। यूपीएससी की तैयारी के दौरान राम्‍या ने डेटा एंट्री व डेटा कलेक्‍शन का भी जॉब भी किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+