Priyanka Goel: छठे प्रयास में क्रैक की UPSC, 5 बार फेल होने पर लोग बोलते थे-'तुझसे नहीं हो पाएगा'

दिल्‍ली की Priyanka Goel ने छह बार UPSC की सिविल सेवा परीक्षा दी। साल 2022 में AIR 369 पाकर DANICS कैडर में अफसर बनीं। पहले प्रियंका गोयल लेक्‍चरर बनना चाहती थीं।

Priyanka Goel UPSC Success Story: 'मंजिल उन्‍हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है'। ये लाइनें प्रियंका गोयल को काफी पसंद हैं। वजय ये है कि इन्‍हीं से उसे कभी हार नहीं मानने की हिम्‍मत मिली और प्रियंका ने अपने आखिरी प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर डाली।

दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में चार बार प्री और एक बार मुख्‍य परीक्षा पास नहीं कर पाने के कारण प्रियंका गोयल को सब कहने लगे थे कि 'तुमसे नहीं हो पाएगा', मगर प्रियंका ने मेहनत करना नहीं छोड़ा और नतीजा ये रहा कि साल 2022 में 369वीं रैंक पाकर DANICS कैडर में अफसर बन गईं।

Priyanka Goel UPSC Tips

मीडिया से बातचीत में प्रियंका गोयल ने अपने परिवार और यूपीएससी जर्नी की पूरी कहानी बयां की है, जो जिंदगी एक-दो बार की असफलता से मान लेने वालों के लिए भी प्रेरणादायी है। प्रियंका ने अपने छठे और आखिरी प्रयास तक अफसर बनने का सपना करने में जुट रही। सफल भी हुईं।

DANICS कैडर की अफसर प्रियंका गोयल ने बताया कि वे दिल्‍ली शहर की रहने वाली हैं। यहीं पर बचपन बीता। पिता मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में हैं। मां हाउसवाइफ हैं। दो छोटे भाई-बहन हैं। बोर्ड कक्षा में 93 फीसदी अंक हासिल किए। दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के केशव महाविद्यालय से बीकॉमन ऑनर्स की डिग्री ली।

प्रियंका गोयल ब्‍यूटी विद ब्रेन हैं। यही वजह है कि कॉलेज के प्रथम वर्ष की पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग में चयन हो गया था। फेस वॉश का विज्ञापन करना था। हालांकि फिर विज्ञापन नहीं करके साल 2016 से फाइनल ईयर में ही यूपीएससी की तैयारियां शुरू कर दी।

प्रियंका गोयल के यूपीएससी में प्रयास

2017 - प्री में फेल
2018 - प्री में फेल
2019 - मुख्‍य परीक्षा में फेल
2000- प्री में फेल
2021 - प्री फेल
2022 - AIR 369

Priyanka Goel UPSC Journey story

आखिरी बार फॉर्म भरते रोने लगीं

प्रियंका कहती हैं कि यूपीएससी में अभ्‍यर्थी को छह मौके मिलते हैं। मैं पांच बार फेल हो चुकी थी। छठी बार फॉर्म भरने लगी तो रोना आ गया कि इस बार भी पास नहीं हुई तो फॉर्म भरने लायक भी नहीं रहूंगी। लोग भी ताने लगे थे कि 'तुमसे कुछ नहीं हो पाएगा। यूपीएससी की तैयारी छोड़ शादी कर लो। घर बसा लो'।

दादा बोलते थे मेहनत लाएगी रंग

यूपीएससी में बार बार फेल होने पर प्रियंका को दोस्‍तों, पड़ोसियों व रिश्‍तेदारों सबने ताने मारे, मगर माता-पिता ने कभी नहीं सोचा कि बेटी कुछ नहीं कर पाएगी। दादा तो यह कहकर हौसला बढ़ाया करते थे कि प्रियंका इतने साल की मेहनत खराब नहीं होगी। हौसला रख कामयाबी जरूर मिलेगी।

प्रियंका गोयल के यूपीएससी टिप्‍स

  • यूपीएससी के पाठ्यक्रम को कभी हल्‍के में नहीं लेना चाहिए।
  • यूपीएससी की तैयारी करने वालों के उनका पाठ्यक्रम याद चाहिए।
  • बहुत ज्‍यादा किताबों की बजाय चयनित किताबें ही पढ़ें।
  • पढ़ने के साथ यह भी जरूरी है कि रिवीजन नहीं भूलें।
  • आंसर राइटिंग को कतई इग्‍नोर नहीं करें।
  • आंसर राइटिंग में स्‍पीड, शुद्धता और प्रेजेंटेशन की कला हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+