NDA Toppers 2025: किसान पुत्र लकी कुमार से लेकर इंजीनियर उदयवीर सिंह नेगी तक की सक्सेस स्टोरी
NDA Toppers 2025: नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA), पुणे की पासिंग आउट परेड 2025 कई मायनों में ऐतिहासिक रही। 30 मई 2025 को पहली बार, NDA से प्रशिक्षित 17 महिला कैडेट्स के पहले बैच ने सफलतापूर्वक अपनी सैन्य और शैक्षणिक ट्रेनिंग पूरी कर परेड में भाग लिया, जिससे भारतीय सैन्य इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। इस परेड में कुल 336 कैडेट्स पास आउट हुए, लेकिन कुछ नाम अपने संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों के कारण खास पहचान बना गए।
इस ऐतिहासिक परेड में कुछ नाम ऐसे भी रहे जिनकी संघर्ष और समर्पण की कहानियाँ युवाओं के लिए मिसाल बन गईं। कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बटालियन कैडेट कैप्टन प्रिंस कुमार सिंह कुशवाह उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने न सिर्फ़ NDA में टॉप किया, बल्कि डॉक्टर और इंजीनियर बनने के विकल्पों को छोड़ भारतीय सशस्त्र बलों को चुना।

यह भी पढ़ें- NDA Success Story: किसान का बेटा लकी कुमार बना एनडीए टॉपर, अब एयरफोर्स ज्वाइन कर उड़ाएगा फाइटर जेट
Prince Kumar Singh Kushwah: एनडीए टॉपर का इंटरव्यू
प्रिंस कुमार सिंह कुशवाह ने बताया, "मेरे पिता पूर्व सैनिक हैं और आर्टिलरी रेजिमेंट से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मेरी मां गृहिणी हैं और मेरी दो बड़ी बहनें हैं। सबसे बड़ी बहन बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी कर रही है और दूसरी चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में प्रशिक्षणरत है।"
उन्होंने बताया, "मैंने 10वीं कक्षा में 97.6% और 12वीं में 96% अंक प्राप्त किए। मैंने JEE और NEET दोनों परीक्षाएं पास की थीं, लेकिन NDA को ही चुना क्योंकि बचपन से ही सैन्य जीवन के प्रति सम्मान और आकर्षण था।" उनके पिता, नायब सूबेदार (से.नि.) लाल चंद कुशवाह, ने कहा, "यह हमारे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। एनडीए ने मेरे बेटे को वह मंच दिया जिससे वह देश की सेवा कर सके। मैं एनडीए का दिल से धन्यवाद करता हूं।"

यह भी पढ़ें- NDA Success Story: नेगी परिवार की चौथी पीढ़ी बनी सैन्य अफसर, अब उदयवीर सिंह ने टॉप किया एनडीए
Lucky Kumar NDA B.Sc Topper: किसान का बेटा लकी कुमार टॉपर बना और अब उड़ाएगा फाइटर जेट
बीएससी स्ट्रीम में टॉप करने वाले एयर कैडेट लकी कुमार एक किसान परिवार से हैं। उन्होंने बताया, "मेरे पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं। एनडीए के पूर्व छात्र मेरे चचेरे भाई फॉक्सट्रॉट स्क्वाड्रन से थे, और उन्हीं की कहानियों ने मुझे प्रेरित किया।"

लकी ने कहा, "मैंने यहां अकादमी में तैराकी सीखी और हॉकी टीम का हिस्सा बना। छठे टर्म में मैं हॉकी टीम का कप्तान बना और ट्रॉफी जीती। यह सब मेरे लिए नया अनुभव था।" वे अब भारतीय वायुसेना में बतौर अधिकारी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- NDA Success Story: श्रीति दक्ष कभी नोएडा के पार्क में दौड़ भी नहीं लगा पाई थी, अब आर्ट्स स्ट्रीम की टॉपर बनीं
NDA B.Tech Topper Udayveer Singh Negi: चौथी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी बनने की ओर उदयवीर सिंह नेगी
बीटेक स्ट्रीम में टॉप करने वाले कैडेट कैप्टन उदयवीर सिंह नेगी ने कहा, "मैं एक रक्षा परिवार से हूं। मेरे दादा और पिता दोनों थर्ड गोरखा राइफल्स की तीसरी बटालियन में अधिकारी रहे हैं। अब मैं भारतीय नौसेना में शामिल हो रहा हूं और परिवार की चौथी पीढ़ी के रूप में सैन्य सेवा दूंगा।"

उनके पिता कर्नल आदित्य सिंह नेगी (शौर्य चक्र, सेना पदक) ने कहा, "यह बहुत गर्व का क्षण है कि मेरा बेटा न केवल पदक विजेता बना बल्कि पासिंग आउट परेड का नेतृत्व भी किया।" उनकी मां शिबानी नेगी ने कहा, "हमारे परिवार में सेना सिर्फ करियर नहीं, बल्कि जीवन का तरीका है।"

यह भी पढ़ें- NDA For Girls: पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट, एनडीए कैसे Join कर सकती हैं लड़कियां, जाने पूरी प्रक्रिया
NDA Arts Topper Shriti Daksh: बहन और पिता की राह पर चलीं श्रीति दक्ष
आर्ट्स स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली डिवीजन कैडेट कैप्टन श्रीति दक्ष के लिए सैन्य सेवा पारिवारिक विरासत है। उनके पिता विंग कमांडर योगेश कुमार दक्ष (से.नि.) और बड़ी बहन वर्तमान में भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर हैं।













Click it and Unblock the Notifications