मिलिए Simran Bala से, जो हैं UPSC परीक्षा पास करने वाली पहली कश्मीरी
Simran Bala success story: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा की रहने वाली सिमरन बाला इस साल संघ लोक सेवा आयोग की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा पास करने वाली केंद्र शासित प्रदेश की पहली लड़की बन गई हैं।
Simran Bala success story: जम्मू कश्मीर के नौशेरा की रहने वाली सिमरन बाला (Simran Bala) का नाम अचानक से मीडिया की सुर्खियों में आ गया है और पूरे देश में सिमरन के नाम की चर्चा हो रही हैं। दरअसल, सिमरन बाला ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की परीक्षा में 82वीं रैंक हासिल की है। ये परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा ही कराई जारी है।
इस साल केंद्र शासित प्रदेश की सिमरन बाबा इकलौती लड़की बन गई हैं, जिन्होंने ये कामयाबी हासिल की हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात चीत में सिमरन बाला ने बताया, 'मैं इस साल इस परीक्षा को क्रैक करने वाली जम्मू-कश्मीर की अकेली लड़की हूं, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।'

सिमरन बाबा ने कहा कि मेरी इस सफलता के पीछे परिजनों और टीचर का बहुत सपोर्ट रहा, जिसकी वजह से मुझे यह सफलता हासिल हुई है। इस दौरान सिमरन ने कहा कि जम्मू कश्मीर के बॉर्डर एरिया वाले जिले से होने के नाते मैंने बहुत क्रॉस बॉर्डर फायरिंग देखी है, जिसकी वजह से मुझे सीएपीएफ जॉइन करने के लिए बहुत मोटिवेशन मिला।
सिमरन ने कहा, 'मैं भी देश की सीमा की सुरक्षा करना चाहती हूं। अब मेरा सपना पूरा हो चुका है। मेरा चयन सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है। मैं पूरी जोश के साथ अपनी ड्यूटी निभाउंगी।' सिमरन ने आगे बताया कि मेरे परिजन और आस-पड़ोस के लोग मेरी इस सफलता पर गर्व हैं।
सिमरन ने अपनी इस पूरी यात्रा का जिक्र करते हुए बाता कि 'मैंने अपनी हाईस्कूल यानी 10वीं की नौशेरा के नेशनल पब्लिक स्कूल से पूरी की। नेशनल पब्लिक स्कूल एलओसी के नजदीक है। इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई जम्मू से की। स्नातक की पढ़ाई गवर्मेंट कॉलेज फॉर वुमन गांधीनगर से पूरी की है।
सिमरन ने बताया कि जब वह अपने ग्रेजुएशन के आखिरी सेमेस्टर में थी, तब परीक्षा दी थी। इस दौरान मेरे माता-पिता और शिक्षकों के साथ मेरे दोस्तों ने मेरा पूरा साथ दिया। कड़ी मेहनत, भगवान की कृपा और लगन की बदौलत इस परीक्षा को पहले प्रयास में पास किया।
सिमरन बाला ने बताया कि यह परीक्षा तीन स्टेज में होती है। सबसे पहले लिखित परीक्षा होती है, जो यूपीएससी कराता है। इसमें दो पेपर होता है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद इंटरव्यू होता है। जिसके लिए उम्मीदवारों को दिल्ली बुलाया जाता है।
बताया कि उनकी मेडिकल और फिजिकल परीक्षा बीएसएफ हेड क्वॉर्टर जालंधर में हुई थी। जो आईटीबीपी ने कंडक्ट करवाई थी। उन्होंने बताया कि उनका इंटरव्यू 22 मई को था। अब शुक्रवार को रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में 151 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिसमें मेरी ऑल इंडिया रैंक 82वीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications