झुग्गी से निकलकर ब्यूटी ब्रांड बनी मलीशा खारवा, 14 साल में पाया ऐसा मुकाम, स्टोरी जान रह जाएंगे हैरान

मुंबई के धारावी में झुग्गी में रहने वाली मलीशा खारवा आज सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर चेहरा बन गई हैं। उन्हें हाल ही में एक ब्यूटी ब्रांड का चेहरा बनाया गया है, लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं था।

maleesha kharwa

मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। इन लाइनों को सार्थक कर दिखाया है मुंबई के धारावी में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली 14 साल की मलीशा खारवा (Maleesha Kharwa) ने। आज मलीशा के पास दो हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर भी हैं। तो आइए जानते हैं मलीशा खारवा के फर्श से लेकर अर्श तक का सफर।

मुंबई के धारावी में स्लम में रहने वाली Maleesha Kharwa जब पांच साल की थी, तभी उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को रैम्प पर मॉडलिंग करते हुए देखा। उसी समय मलीशा ने मन में ठान लिया कि वो इसी में अपना करियर बनाएंगी।

लेकिन ये सफर आसान नहीं था। साधारण से परिवार में रहने वाली मलीशा के पिता बच्चों की पार्टी में जोकर बनकर जाते थे। यही उनके रोजगार का साधन ता। वहीं, मलीशा के परिवार में माता पिता के साथ एक छोटा भाई भी है।

द स्ट्रीट्स फिल्म के एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन अपनी एक म्यूजिक एल्बम बनाने के लिए भारत आए थे। मलीशा उन्ही की खोज है। मलीशा के साथ उन्होंने म्यूजिक वीडियो शूट किया और यहीं से मलीशा एक इंफ्लुएंसर और मॉडल बन गई। मलीशा के पास दो हॉलीवुड की फिल्मों के ऑफर भी हैं।

मलीशा एक इंफ्लुएंसर और एक मॉडल है, जिनके इंस्टाग्राम पर 2,25,000 फॉलोवर्स हैं। वो एक शॉर्ट फिल्म लिव योर फेयरी टेल में नजर आ चुकी हैं। साथ ही अब उन्हें एक बड़े ब्यूटी ब्रांड में हिस्सा लेने का मौका मिला। फॉरेस्ट एसेंशियल्स के युवती कलेक्शन्स कैंपेन का हिस्सा होना मलीशा अपने लिए काफी खास बताती हैं।

फैंस मलीशा की तस्वीरों पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। साथ ही उनकी मॉडलिंग वीडियो और फोटोज बहुत जल्दी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+