3 सहेलियों की सक्‍सेस स्‍टोरी: लाखों की जॉब छोड़ मोटे अनाज से कर रहीं मोटी कमाई, क्‍या है Bazic Food?

bazic food Rajasthan: तनुश्री सिंह, सोनिया ग्रोवर और रीमा राठौर राजस्‍थान में स्टार्टअप 'बेजिक फूड' की सह संस्‍थापक हैं। इनका मुख्‍य उद्देश्य लोगों को शुद्ध व आर्गेनिक फूड उपलब्ध करवाना है।

bazic food Rajasthan

Success story of 3 Girls in Rajasthan: इन तीनों लड़कियों के हाथ में लाखों का पैकेज था, मगर इन्‍होंने दिल की सुनी। लीक से हटकर काम करने की ठानी और जॉब छोड़कर स्टार्टअप बेजिक फूड की नींव रखी। नतीजा यह है कि आज ये भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों को मोटे अनाज से बने शुद्ध व आर्गेनिक फूड उपलब्ध करवा रही हैं।

bazic food Rajasthan

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बेजिक फूड की सह संस्‍थापक तनुश्री ने बताया कि उन्‍होंने अपनी दो दोस्‍त सोनिया ग्रोवर व रीमा राठौड़ के साथ‍ मिलकर साल 2019 में बेजिक फूड स्‍टार्टअप शुरू किया। बाजरा, ज्वार एवं रागी के बिस्किट, केक, लड्डू एवं ब्राउनी जैसे उत्‍पाद बनाकर किफायती दामों पर बेचनी लगीं। वर्तमान में 100 किलोग्राम मोटे अनाज के उत्‍पाद रोजाना बनवा रही हैं।

bazic food Rajasthan

2020 में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में स्‍टार्टअप बंद सा हो गया था। आर्थिक दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा, मगर तीनों ने ही हिम्‍मत नहीं हारी। ना ही इरादा बदला। शायद यही वजह है कि साल 2021 में स्‍टार्टअप बेजिक फूड के काम ने रफ्तार पकड़ ली, जो दिनों दिन बढ़ती जा रही। अमेरिका तक से इनके उत्‍पादों की डिमांड आने लगी। ये दस अन्‍य लोगों को रोजगार भी मुहैया करवा रही हैं। स्टार्टअप बेजिक फूड को राजस्थान मिलेट कॉनक्लेव 2023 में पुरस्कार भी मिला।

तनुश्री ने बताया कि वे स्‍नातक करने के बाद बीकानेर स्थित स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय से न्यूट्रिशन साइंस में पीजी करने लगीं। इसी दौरान श्रीगंगानगर की सोनिया ग्रोवर व बीकानेर की रीमा राठौड़ से मुलाकात हुई। पढ़ाई के दौरान इनको शुद्ध व आर्गेनिक फूड की कमी महसूस हुई। यहीं से स्टार्टअप बेजिक फूड का आइडिया आया।

bazic food Rajasthan

तनुश्री सिंह की जीवनी

मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली तनुश्री मास्टर डिग्री के लिए राजस्थान आई थीं। उन्होंने आगे बढ़कर बाजरा पर अपना शोध पूरा किया। खाद्य और पोषण में स्वर्ण पदक विजेता हैं। तनुश्री ने भारत के विभिन्न राज्यों में काम किया है और उनका कार्य अनुभव एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कॉर्पोरेट अस्पताल में आहार विशेषज्ञ से लेकर विभिन्न सरकारी संगठनों में रिसर्च फेलो और लेक्चरर तक है।

bazic food Rajasthan

सोनिया ग्रोवर की जीवनी

सोनिया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली से प्रशिक्षित आहार विशेषज्ञ हैं। इन्‍हें अपने खाली समय में नए व्यंजनों के साथ प्रयोग करना पसंद है।

bazic food Rajasthan

रीमा राठौर की जीवनी

राजस्थान के बीकानेर में जन्मी और पली-बढ़ी रीमा हमेशा खाद्य विज्ञान के प्रति जुनूनी रही हैं। उनके पास खाद्य विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि है और उनके नाम पर कई प्रकाशनों के साथ अनुसंधान में एक व्यापक पृष्ठभूमि है।

किसके पास क्‍या जिम्‍मेदारी?

तनुश्री स्टार्टअप बेजिक फूड में सीईओ की भूमिका में हैं। सोनिया ग्रोवर बतौर प्रोडक्ट ऑफिसर मोटे अनाज से उत्पाद तैयार करवाती हैं। जबकि रीमा राठौड़ चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर हैं, इनके पास किसानों को ट्रेनिंग देने तथा उनसे मोटा अनाज खरीदने व बेचने काम है। प्रोडक्ट की मार्केटिंग सोशल मीडिया के माध्यम से की जाती है। अमेज़न, जियो मार्ट, जोमैटो या स्विगी के जरिए इनके उत्‍पाद खरीदे जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+