12th Fail: IPS मनोज कुमार शर्मा पर बनी फिल्म, दृष्टि आईएएस के Vikas Divyakirti भी निभा रहे यह खास रोल
12वीं में फेल होने के बावजूद प्रेमिका के खातिर UPSC क्रैक कर महाराष्ट्र कैडर में IPS बनने वाले Manoj Kumar Sharma पर फिल्म 12th Fail बनी है, जिसमें Drishti IAS के Dr. Vikas Divyakirti शिक्षक की भूमिका में हैं।
12th Fail IPS Manoj Kumar Sharma: Drishti IAS कोचिंग संस्थान ने देश को कई नामी आईएएस व आईपीएस अफसर दिए हैं। उन्हीं में से एक हैं महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस मनोज कुमार शर्मा। इनकी जिंदगी पर फिल्म 12th Fail बन रही है, जिसमें दृष्टि आईएएस के एमडी Vikas Divyakirti भी अहम भूमिका में हैं।

नौवीं-दसवीं थर्ड डिवीजन से पास की
आईपीएस मनोज कुमार शर्मा वो शख्स हैं, जो नौवीं-दसवीं कक्षा थर्ड डिवीजन से पास की और 12वीं कक्षा में तो फेल ही हो गए थे। फिर भी हिम्मत नहीं हारी और स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा तक पास कर डाली।
अभिनेता विक्रांत मैसी बने मनोज कुमार शर्मा
दृष्टि के पूर्व छात्र व वर्तमान में जीएसटी संयुक्त आयुक्त अनुराग पाठक ने आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की जीवनी पर 'ट्वेल्थ फेल' (Twelfth Fail) नाम से किताब लिखी थी, उसी की कहानी पर अब निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने ट्वेल्थ फेल नाम से मूवी बनाई है, जिसमें मनोज कुमार शर्मा का किरदार अभिनेता विक्रांत मैसी निभा रहे हैं।
27 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म 12th Fail
फिल्म 12th Fail का टीजर जारी हो चुका है। फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी। फिल्म 12th Fail में दृष्टि आईएएस के विकास दिव्यकीर्ति अपनी मूल भूमिका में नजर आएंगे। मतलब कि रियल लाइफ में विकास दिव्यकीर्ति ने दृष्टि आईएएस में कोचिंग के दौरान मनोज कुमार शर्मा को पढ़ाया था। अब फिल्म में भी विकास दिव्यकीर्ति शिक्षक की भूमिका में हैं।
कौन हैं आईपीएस मनोज कुमार शर्मा?
- बता दें कि मनोज कुमार शर्मा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले हैं।
- 1977 को मनोज कुमार शर्मा का जन्म मुरैना के गांव बिलग्राम निवासी रामवीर शर्मा के घर हुआ।
- मनोज कुमार शर्मा ने यूपीएससी की तैयारी दिल्ली के मुखर्जी में विकास दिव्यकीर्ति की
- कोचिंग दृष्टि आईएएस से की।
- यूपीएससी की कोचिंग के दौरान मनोज कुमार शर्मा को उत्तराखंड के अल्मोड़ा की श्रद्धा जोशी से प्यार हो गया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली।
- आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की पत्नी श्रद्धा जोशी आईआरएस अधिकारी हैं। मनोज शर्मा ने चौथे प्रयास में यूपीएससी पास की थी।












Click it and Unblock the Notifications