'केजरीवाल जी की खांसी तो पंजाब ने ठीक कर दी जेटली जी'

सिसोदिया जी आजकल साहब के खांसने की आवाज नहीं आती है ?? खांसी ठीक है? या कोई और वजह है?

नई दिल्ली। हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनाव में जहां भाजपा को बड़ी जीत मिली है, तो वहीं आम आदमी पार्टी को उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं आया है। ऐसे में लगातार भाजपा के नेता आप नेताओं के ऊपर तंज कर रहे हैं।

'केजरीवाल जी की खांसी तो पंजाब ने ठीक कर दी जेटली जी'

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार पीएम मोदी पर हमलावर रहे हैं। ऐसे में इस चुनाव के बाद भाजपा नेता लगातार केजरीवाल पर तंज कर रहे हैं। हाल ही में वित्त मंत्री अरुण जेटली की मुलाकात मनीष सिसोदिया से हो गई। फिर देखिए दोनों के बीच क्या हुआ।

सिसोदिया- क्या हाल हैं जेटली जी, आपकी पार्टी जीत रही है लेकिन आप नहीं दिख रहे?

जेटली- हमारी तो पार्टी भी जीत रही है और हम भी दिख रहे हैं... आप बताएं कैसे हैं? सुना है कि पंजाब ने आपको पटक दिया।

सिसोदिया- अरे साब, उल्टा हम पर थोप रहे हो, आपकी सरकार थी वहां तो.. और आप हमें हरा रहे हैं।

जेटली- देखिए, हमने तो जिन राज्यों पर मेहनत की वहां जीत गए। अब आप बताएं कि पंजाब में क्या हुआ। और सुना है कि गोवा में तो आपके मुख्यमंत्री भी हार गए??

सिसोदिया- हमने पहले ही कहा है कि हमारी पार्टी में सीएम केंडिडेट एक ही है। और कोई हो ही नहीं सकता...

जेटली- अरे हां याद आया... आजकल दिख नहीं रहे केजरीवाल साब, मोदी जी भी याद कर रहे थे.

सिसोदिया- हां, बस वो दिल्ली में व्यस्त हो गए हैं आजकल...

जेटली- अच्छा.. उनके खांसने की आवाज भी नहीं आती है ?? खांसी ठीक है? या कोई और वजह है?

सिसोदिया- खांसी तो पंजाब ने ठीक कर दी है। कुछ गोवा ने ठीक कर दी है। अब तो फिट हैं।

जेटली- अब चलता हूं सिसोदिया साब, वैसे दिल्ली एमसीडी के चुनाव आ रहे हैं तो मुलाकातें होती रहेंगी।

(यह व्यंग्य लेख है)

पढ़ें- 'राजनीति में नए-नए आए हो क्या मंत्री जी, जो सुबह ही ऑफिस आ गए?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+