प्रियंका चोपड़ा को आया गुस्सा- बोली तुमने क्या किया है? जानिए क्या है मामला
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा की वजह है उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया उनका एक विडियो, जिसमें वो सीरियन बच्चों के साथ दिख रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका को सीरियन बच्चों के साथ बातें करते देखा जा सकता है, वो बच्चों को अंग्रेजी के कुछ शब्द बता रही हैं। प्रियंका यूनिसेफ (UNICEF) की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर के तौर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए जॉर्डन में पहुंची थी।

वीडियो बनाने के बाद प्रियंका ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया। वीडियो पर कमेंट्स करते हुए कई यूजर्स ने प्रियंका पर निशाना साधा। एक यूजर ने जब प्रियंका से कहा कि वो इतना काम भारत में रहकर क्यों नहीं करती तो फिर प्रियंका ने जवाब देते हुए लिखा, 'मैंने UNICEF के साथ 12 साल तक भारत में काम किया है। जॉर्डन की तरह कई इलाकों में जाकर भारतीय बच्चों से भी मिली हूं।'
प्रियंका के इस वीडियो पर रविंद्र नाम के एक शख्स ने कुछ ऐसा लिखा कि प्रियंका ने सवाल का जवाब दिया-
प्रियंका के जवाब के बाद एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि सुना है आपक ये क्या बोल रही हैं, 12 सालों तक, मतलब अब ये काम नहीं कर रही।
एक दूसरे यूजर लिखते हैं, 'हिंदी में 'लेखनी' किसे कहा जाता है प्रियंका ! आप हिंदी को उर्दू से मिलायेंगी तो आपकी जानकारी ऎसी ही होगी।'












Click it and Unblock the Notifications