हनीप्रीत के साथ ये फिल्म बनाना चाहता था राम रहीम, लेकिन...
नई दिल्लीः राम रहीम को सजा मिलने के बाद हनीप्रीत पहली बार कैमरे पर आई। आजतक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में हनीप्रीत बताया कि अगर इस समय राम रहीम जेल में न होते तो सुभाषचंद्र बोस पर फिल्म बना रहे होते। लेकिन सजा सुनाने के बाद हनीप्रीत और राम रहीम के सारे इरादे फैल हो गए। इंटरव्यू में हनीप्रीत ने कई सारी बातें की।

हनीप्रीत ने कहा कि राम रहीम, उसके साथ सुभाषचंद्र बोस पर फिल्म बनाने की योजना बना रहा था। बता दें, इससे पहले दोनों ने 'एमएसजी' फिल्म बना चुके हैं। इसी फिल्म से राम रहीम ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी।
यह भी पढ़ें-VIDEO: रूप बदने वाली का सर्कस में डांस देखकर बदल गया पुलिस का भी मूड
हनीप्रीत के मुताबिक नवंबर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर फिल्म बनने वाली थी। दोनों योजना बना रहे थे अगले साल तक फिल्म परदे पर आ जाएगी। लेकिन राम रहीम के जेल में जाने के बाद ये प्रोजेक्ट धरा रह गया।
आजतक के मुताबिक नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर बनने वाली फिल्म में राम रहीम खुद हीरो का किरदार अदा करता। राम रहीम चाहता था कि इस फिल्म के जरिए वो नेताजी से जुड़े प्रंसग और मिस्ट्री को अपने तरीके से लोगों को सामने लाना चाहता था।
सूत्रों के मुताबिक़ होटल बुकिंग, स्टार कास्ट और लोकेशन जैसे बिंदुओं को सितंबर के अंत तक फाइनल किया जाना था।












Click it and Unblock the Notifications