VIDEO: रूप बदलने वाली का सर्कस में डांस देखकर बदल गया पुलिस का भी मूड
पूरा मामला प्रशासन की देख-रेख में है और जिस तरह से यहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उससे साफ जाहिर है कि मामला अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद भी पुलिस मौन है।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बार बालाओं का अश्लील डांस सामने आया है। बिलारी क्षेत्र के गांव राजा सहसपुर में लगी प्रदर्शनी के अंदर बार बालाओं का अश्लील डांस चल रहा है। जिसमे ठुमके लगाने वाली युवतियों पर युवक जमकर पैसे भी लुटाए जा रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि ये सब कुछ उत्तर प्रदेश पुलिस की देखरेख में ही चल रहा है। इसमें खास बात ये है कि बाहर जो बोर्ड लगाया गया है, उसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है रश्मि सर्कस/रूप बदलने वाली लड़की लिखा हुआ है।

जबकि अंदर नाच रही युवतियों का कुछ और ही रूप नजर आ रहा है। पूरा मामला प्रशासन की देख-रेख में है और जिस तरह से यहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उससे साफ जाहिर है कि मामला अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद भी पुलिस मौन है। आपको बता दें कि इस तरहं से बार-बालाओं के अश्लील डांस का ये पहला मामला नहीं है।
कुछ दिन पहले रामपुर में भी इस तरह का अश्लील डांस चल रहा था। जहां एक युवक द्वारा वीडियो बनाने पर युवक की पिटाई कर दी गई थी। इस पुरे मामले में कोई भी अधिकारी कैमरे के आगे बोलने से बच रहा है।












Click it and Unblock the Notifications