क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Video: गुजरात में BJP को धूल चटाने के लिए कांग्रेस ने लॉन्च किया 'विकास पागल हो गया है' कैंपेन

By Mohit
Google Oneindia News

नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर विकास को लेकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान कहा कि विकास पागल हो गया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर विकास को लेकर काफी जोक्स बनाए जा रहे हैं। इसी को लेकर एक गाना भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को गुजराती भाषा में दर्शाया गया है, "विकास गांडो थयो छे" नाम दिया गया है। हिंदी में इसका अर्थ होता है विकास पागल हो गया है।

Gujarat elections: congress launghes its campaign against bjp

गुजरात चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। कई तरह के और भी कैंपेन चलाने की बात की जा रही है। कांग्रेस ने भाजपा पर '15 लाख तो अकाउंट में आए नहीं, नोटबंदी, बुलेट ट्रेन आदि को लेकर निशाना साधा है।

बता दें, ये कैंपने गुजरात कांग्रेस की और से शुरू किया गया है। इस कैंपेन का नाम 'विकास गांडो थयो छे' रखा गया है। इसके साथ कांग्रेस गुजरात में कैंपेन 'मारा हाला छेतरी गया' का सहारा भी ले रही है। हिंदी में इसका मतलब होता है। 'मेरे साथ धोखाधड़ी'। इस वीडियो को कई जगहों पर नवरात्र में बजाया गया था।

गुजराज कांग्रेस की ओर से कैंपेन पर नजर रख रहे गुजरात कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी रोहन गुप्ता का कहना है कि चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएंगे, कांग्रेस मोदी सरकार के वादे और उनकी हकीकत को व्यंग के साथ सोशल मीडिया कैंपेन करेगा।

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी ने किया अमेठी का बंटाधार, स्मृति ईरानी ने किए कई वार

गुजरात चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस ने 15 से ज्यादा स्लोगन बनाए हैं। धीरे -धीरे कांग्रेस दिसंबर तक सभी स्लोगनों को जनता के बीच लेकर जाएगी। बता दें, हर चुनाव में राजीतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए कैंपेन का सहारा लेती हैं।

Comments
English summary
Gujarat elections: congress launghes its campaign against bjp
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X