ठंड के मौसम में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल, रोजाना लगाएं ये घरेलू पैक और दूर करें फेस की डलनेस

Winter Skin Care Tips: सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। सर्द हवाओं का असर हमारी स्किन पर भी साफ नजर आता है। ये ठंडी हवाएं हमारे शरीर की नमी को दूर कर देती हैं जिसके कारण हमारे चेहरे की रंगत उड़ने लगती हैं और चेहरा डल नजर आता है।

अगर आप चाहते हैं कि सर्दी के मौसम में भी आपकी स्किन ग्लो करे और आपका चेहरा दूर से ही चमके तो इसके लिए आप स्किन पर दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही का सेवन करने के साथ साथ आप इसे पैक के रूप में फेस पर भी लगा सकते हैं। ये न सिर्फ आपके चेहरे की चमक लौटाएगा बल्कि इसके इस्तेमाल से स्किन भी हाइड्रेड रहेगी।

dahi

पोषक तत्वों का भंडार
दही में सबसे महत्वपूर्ण तत्व मौजूद होते हैं जिनमें जिंक त्वचा को निखारने का काम करता है। इसके अलावा दही प्रोटीन, विटामिन डी और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है जो स्किन को चमकदार बनाकर रखती हैं। ये मुंहासे और काले दाग धब्बे हटाने में भी मदद करती है। दही फेस की डलनेस को मिनटों में दूर करती है।

मॉइश्चराइजर की तरह करती है काम
दही को प्राकृतिक मॉइश्चराइजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके हाइड्रेटिंग गुण त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ एक चमकदार स्किन भी देते हैं। विटामिन डी से भरपूर होने के कारण दही आपकी स्किन को मुलायम और चमकदार बनाती है। फेस पर दही का इस्तेमाल करने से झुर्रियां कम होती हैं। दही का फेस मास्क लगाने से त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन का स्तर बढ़ता है, जिससे आपकी स्किन यंग दिखती है।

मुंहासों और काले धब्बों से मिलेगा छुटकारा
विटामिन डी, प्रोटीन और खनिजों से भरपूर दही स्वस्थ त्वचा को आवश्यक पोषण देती है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जिससे मुंहासे दूर होते हैं। जिंक से भरपूर होने के कारण दही स्किन सेल्स का नवीकरण तेजी से करती है जिससे शरीर के काले धाग-धब्बे दूर होते हैं। दही आपकी त्वचा में इलास्टिसिटी बनाए रखती है जिससे आपके चेहरे पर फ्रेशनेस नजर आती है।

कैसे बनाएं दही का फेस पैक
एक कटोरी में 2 चम्मच दही और एक चम्मच शहद लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगा लें। इसके बाद इसे 15 मिनट लगा कर छोड़ दें। 15 मिनट के बाद आप अपना फेस हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक को नियमित रूप से लगाकर आप सर्दियों में अपनी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रख सकते हैं।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+