Vastu Tips: एनर्जी लेवल रहती है लो तो घर के वास्तु में करें ये 3 बदलाव, हफ्ते भर में दिखेगा पॉजिटिव चेंज
Vastu Tips: अगर घर में बार-बार थकान महसूस होती है, माइंड फ्रेश नहीं रहता या काम में मन नहीं लगता तो संभल जाएं। इसकी वजह घर के वास्तु में कुछ कमियां भी हो सकती हैं। वास्तु में बदलाव कर ऊर्जा संतुलित कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन होता है, वहां पॉजिटिव वाइब्स हमेशा मिलती हैं। असंतुलित ऊर्जा और नेगेटिव वाइब्स भगाने के लिए बिना देर किए ये आसान वास्तु टिप्स आजमाकर देख लें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशा, रोशनी और चीज़ों का प्लेसमेंट सीधे तौर पर हमारी ऊर्जा और मानसिक स्थिति पर असर डालती है। अच्छी बात यह है कि कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी आसानी से ला सकते हैं। बस इन 3 वास्तु सुधारों को अपनाएं और कुछ ही दिनों में अपने एनर्जी लेवल में फर्क महसूस करें।

Vastu Tips: नॉर्थ-ईस्ट एरिया रखें हमेशा क्लीन और लाइट
वास्तु के अनुसार नॉर्थ-ईस्ट यानी ईशान कोण घर की सबसे संवेदनशील दिशा है, जो पॉजिटिव एनर्जी एंट्री का मुख्य ज़रिया मानी जाती है। अगर यहां भारी सामान, कूड़ा या कोई अव्यवस्थित चीज़ें पड़ी हों, तो एनर्जी फ्लो रुक जाता है। इस एरिया को हमेशा साफ-सुथरा और हल्का रखें।यहां प्राकृतिक रोशनी आने दें। एक छोटा फव्वारा, क्रिस्टल बाउल या ध्यान की जगह भी पॉजिटिविटी बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें: Relationship Tips: पार्टनर के धोखे ने तोड़ दिया है दिल? जख्म पर मरहम का काम करेंगे प्रेमानंद महाराज के ये बोल
Vastu Tips For Home: घर की मुख्य दिशा पर लगाएं सुखद और ब्राइट डेकोर
घर का मुख्य दरवाज़ा वास्तु में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। दरवाज़ा जितना पॉजिटिव वाइब्स देगा, एनर्जी लेवल उतना ही बेहतर रहेगा। दरवाजे पर टूटा हुआ नेम प्लेट या गंदगी न होने दें। पीले, सफेद या हल्के रंगों का इस्तेमाल करें। एक सुंदर तोरण, वॉल आर्ट या शंख की हल्की ध्वनि वातावरण को ऊर्जा से भर देती है।
Vatu Tips: बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक्स रखें कम
आपका बेडरूम आपकी ऊर्जा को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। वहां का माहौल शांत और सुकून देने वाला होना चाहिए। टीवी, लैपटॉप और मोबाइल जैसी चीजें बेड के पास न रखें। बेडशीट और परदे हल्के रंगों में चुनें-क्रीम, स्काई ब्लू या पेस्टल पिंक। बेड के सामने शीशा न रखें, इससे मानसिक ऊर्जा कमजोर हो सकती है। इन तीन आसान बदलावों के साथ आपका घर पॉजिटिव एनर्जी से भर जाएगा और आप खुद महसूस करेंगे कि आपका मूड, उत्साह और एनर्जी लेवल कैसे तेजी से बेहतर होने लगा है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Mirrors: घर में आईना कहां लगाना चाहिए और कहां नहीं? ऐसे बढ़ाएं पॉजिटिविटी












Click it and Unblock the Notifications