Propose Day 2024: क्रश को प्रपोज करते वक्त गलती से भी ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे रिजेक्ट
Propose Day 2024: वैलेंटाइन वीक में प्यार करने वाले इसे अपने पार्टनर के साथ इसे अच्छे से सेलिब्रेट करते हैं। वहीं जो लोग अपनी दिल की बात आसानी से नहीं कह पाते तो ये उनके लिए खास मौका होता है कि वह अपने क्रश को दिल की बात बताने का सही समय होता है।
वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे मनाया जाता है वहीं दूसरे दिन प्रपोड डे होता है। इस दिन लोग अपने मन की बात सामने वाले को बता देते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं की आप उन्हें प्रपोज करें तो झट से हां कह दें। कई बार प्रपोज करते समय ऐसी गलती कर बैठते हैं जिससे सामने वाला इंप्रेस भी नहीं होता और फिर दिल टूट जाता है। तो आज हम आपको बताएंगे अपनी दिल की बात कहने से पहले किन बातों का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है।

1. अगर आप अपने क्रश को प्रपोज करना चाहते हैं तो ये जानना बेहद जरूरी है कि उसको क्या पसंद या क्या नापसंद। इसके बिना आप जल्दबाजी में प्रपोज बिल्कुल भी ना करें।
2. अगर आप किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो जानना बेहद जरूरी है कि उसे भी आप पसंद हों। क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह ऑफर तुरंत ठुकरा देगा।
3. अपने क्रश को दिल का हाल बताने से पहले उससे बात करें और ये जानने की कोशिश करें कि कहीं वह किसी और के साथ रिलेशनशिप या फिर किसी और पसंद तो नहीं करता। क्योंकि इससे फिर आपका दिल टूट सकता है।
4. प्रपोज करने से पहले सामने वाली की दिल की बात समझें तब अपनी बात को उसके सामने रखें। ताकि प्यार का इजहार करते समय कोई ऐसी बात ना कह दें जो कि उसे पसंद ना आए और वह मना कर दे।
5. सिर्फ शब्दों से ही प्यार नहीं होता अगर आप किसी को अपने दिल का हाल बता रहे हैं तो जरूरी है कि उसे इस बात का एहसास भी हो। यानि की ये आपके व्यवहार और बातों से उसको समझ में आए। ऐसे में आप प्रपोज करेंगे तो वह तुरंत हां बोल सकता/सकती है।












Click it and Unblock the Notifications