कैसे खाएं आम, क्या है इसका सही तरीका? नुकसान से बचने के लिए कर लें ये काम, मिलेगा भरपूर स्वाद
Way To Eat Mangoes: गर्मी के मौसम बच्चों से लेकर बूढ़े तक हर किसी को आम खाना बेहद पसंद होता है। हालांकि आम का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं।
आम में आवश्यक विटामिन ए और सी से भरपूर मात्रा पाई जाती है। आम अच्छे पाचन को भी बढ़ावा देता है और कब्ज से राहत देता है। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में आम खाते हैं तो इससे कई लोगों को रैशेज, मुंह में छाले, मुंहासे हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आम खाने से आपके शरीर में नुकसान ना हो तो इसके लिए आज हम आपको सही तरीका बताने वाले हैं।

आम खाने का सही तरीका
पानी में डुबाएं
जब भी आम खरीदकर घर लाएं तो उसे सबसे पहले पानी में कुछ देर के लिए डुबा दें। कम से कम 2 से 4 घंटे के लिए पानी में डुबाकर रखने के बाद ही इसका सेवन करें। ऐसा करने से गर्मी के मौसम में लोगों को मुंहासे, एक्ने, छाले की समस्या नहीं होती है।
खाने के बाद ना खाएं आम
आमतौर पर आम को एक डेजर्ट की तरह देखा जाता है। ऐसे में लोग रात को खाना खाने के बाद आम खाना पसंद करते हैं। लेकिन ये सही तरीका नहीं है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये आदत आज ही छोड़ दीजिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह आपके ब्लड शुगर लेवल के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। इसे खाने का सबसे अच्छा समय है भोजन से कुछ देर पहले आप इसे नाश्ते की तरह खाएं। या फिर शाम 4 बजे भी आम खाने का सही समय है।
आमरस करें तैयार
गर्मी के मौसम में आम खाने का सबसे बेस्ट तरीका है उसका आमरस बना लो। इससे आपको आम का भरपूर स्वाद मिलेगा। इसको आप नाश्ते के दौरान पी सकते हैं। ये सुबह के लिए एक परफेक्ट कॉम्बो है और इसका कोई रिएक्शन भी नहीं होता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications