Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rose Day 2025: 7 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं रोज डे? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

Rose Day 2025: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। आज यानी 7 फरवरी 2025 से प्यार के सप्ताह का आगाज हो चुका है। इस वीक का पहला दिन रोज डे के रूप में जाना जाता है। रोज डे हर साल 7 फरवरी को मनाया जाता है।

7 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है रोज डे
प्यार जताने के लिए वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। वैलेंटाइन वीक का पहला दिन गुलाब और उसकी खुशबू से महक उठता है। आज 7 फरवरी को रोज डे मनाया जा रहा है। गुलाब आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति का खूबसूरत जरिया है।

Rose Day 2025

गुलाब देकर अपने दिल का हाल बयां करें

-हर रंग के गुलाब का फूल एक खास मैसेज देता है। लाल गुलाब प्यार के इजहार का प्रतीक होता है जिसके साथ आप अपने दिल की फीलिंग्स अपने पार्टनर के लिए बयां कर सकते हैं।

-रोज डे पर चारों तरफ रोमांस और खुशियों की लहर दौड़ने लगती है। ये दिन कपल्स के साथ साथ दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए भी काफी स्पेशल होता है

-रोज डे पर कपल्स, दोस्त और रिश्तेदार अपने स्नेह को व्यक्त करने के लिए गुलाब का फूल देते हैं और अपने भावनाओं का इजहार करते हैं। इससे हम अपने रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं।

क्या है रोज डे का इतिहास?

-रोज डे की उत्पत्ति की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन इसे यूरोप में मध्यकालीन प्रेम परंपराओं से जोड़ा जाता है। उस समय प्रेमी अपने प्रिय को फूलों और प्रेम पत्रों (Love Letters) के जरिए प्यार का इजहार करते थे। धीरे-धीरे ये परंपरा पश्चिमी देशों में वैलेंटाइन वीक के रूप में विकसित हुई है।

क्यों मनाते हैं रोज डे?

माना जाता है कि रोम के राजा क्लॉडियस द्वितीय के शासनकाल (तीसरी सदी) में, संत वैलेंटाइन ने प्रेम विवाह को बढ़ावा देने के लिए काफी संघर्ष किया था। इसी कारण उन्हें दंडित किया गया, लेकिन उनके प्रेम और बलिदान की याद में वैलेंटाइन वीक मनाया जाने लगा है। इसमें रोज डे पहला दिन होता है जब गुलाब देकर प्यार किया जाता है।

क्या है रोज डे का महत्व?

-गुलाब को प्यार, दोस्ती और इमोशन्स का प्रतीक माना जाता है।
-अलग-अलग रंगों के गुलाब तरह तरह के भावनाओं को दर्शाते हैं।
-लाल गुलाब सच्चे प्रेम और रोमांस का प्रतीक है।
-पीला गुलाब दोस्ती और खुशी का प्रतीक माना जाता है।
-सफेद गुलाब को शांति और नई शुरुआत का संकेत समझा जाता है।
-गुलाबी गुलाब आभार और प्रशंसा का प्रतीक है।
-नारंगी गुलाब जुनून, उत्साह और आकर्षण का संकेत देता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+