Relationship Tips: आपका पार्टनर शादी को लेकर है सीरियस या नहीं? इन संकेत से लगाएं पता
Relationship Tips: रिलेशनशिप में रहना तो किसी के लिए भी बहुत आसान है लेकिन उस रिश्ते को शादी तक ले जाना और जिंदगीभर निभाना हर किसी के बस की बात नहीं है। जिंदगीभर शादी में खुश रहने के लिए एक सही पार्टनर का होना बहुत जरूरी है।
अगर आप किसी के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और इसे शादी तक ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी ये भी है कि जिसे डेट कर रहे हैं वो भी आपके साथ फ्यूचर देखता हो। ऐसे में हम आपको रिलेशनशिप के संकेतों के बारे में बताएंगे जिससे समझ आ जाएगा कि जिसे डेट कर रहे हैं वो आगे आपके साथ भविष्य देखता है या नहीं।

1. शादी पर करता हो चर्चा
यदि आपका पार्टनर आपसे शादी पर बातचीत करता है या फिर भविष्य की प्लानिंग के बारे में बात करता है। इससे संभावना है कि वह आपसे शादी करना चाहता है।
2. हर बात पर सुझाव लेना
अगर आपका पार्टनर आपसे हर बात पर सुझाव लेता है, और छोटी-छोटी बातों पर पहले आपकी राय लेता है। इससे पता चलता है कि वह आपसे शादी करने का मन बना चुका है।
3. परिवार से मुलाकात
किसी भी रिलेशनशिप को अगर शादी तक ले जाना है तो इसमे सबसे जरूरी है कि वह अपने परिवार वालों या फिर करीबी दोस्तों से मिलवाए। अगर आपको भी अपने पार्टनर में इस तरह के संकेत दिखते हैं तो इसका मतलब साफ है कि वह शादी करना चाहता है।
4. गिफ्ट में दे अंगूठी
आपका साथी आपसे वादा करता है कि वह शादी जरूर करेगा और हमेशा साथ देगा, तो वह शादी के लिए परफेक्ट है। इसके अलावा वो आपसे पूछता है कि आपको कैसी अंगूठी पसंद है जो वह आपको गिफ्ट के तौर पर दे सके, या फिर वह अंगूठी सरप्राइज के तौर पर भी अगर देता है तो वह आपसे शादी करने के लिए सीरियस है।












Click it and Unblock the Notifications