Parenting Tips: बेटी कर रही है अकेले सफर? मां रखे इन बातों का ख्याल, लाडली के बैग में रखें ये चीजें
Parenting Tips In Hindi: हर पैरेंट्स अपनी लाडली बेटी को लेकर काफी टेंशन में रहते हैं। मां-बाप चाहते हैं कि उनकी बेटी को कभी भी कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। खासतौर पर अकेले सफर करने के दौरान बेटी के पैरेंट्स काफी अटेंनटिव हो जाते हैं।
बेटी के बैग में जरूर रखें ये चीजें
अगर आप भी अपनी बेटी के अकेले सफर करने के दौरान काफी परेशान रहते हैं तो आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। आप अपनी बेटी को जब भी अकेले सफर के लिए भेजे, तो उसके बैग में कुछ जरूरी सामान जरूर रखें। मां अपनी बेटी के बैग की पैकिंग करे और उसमें कुछ जरूरी चीजें डाल दें।

ये चीजें बेटी के अकेले सफर के समय काफी काम आ सकती हैं और उसकी मदद भी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कौन सी वो चीजें हैं जो आपको अपनी बेटी के बैग में रखनी चाहिए।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
मां अपनी बेटी को सुरक्षित सफर करने में मदद जरूर करें। मां को अपनी बेटी के बैग में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखने चाहिए ताकि किसी भी जरूरी काम के समय वह इन डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर सके।
बैग में रखें कैश
आजकल ऑनलाइन पेमेंट का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है, लेकिन हर मां को अपनी बेटी के बैग में कुछ कैश भी रखना चाहिए।
इमरजेंसी कांटेक्ट्स
आप एक छोटी डायरी अपनी बेटी को जरूर दें, जिसमें वह इमरजेंसी कांटेक्ट्स नोट कर ले।
जरूरी दवाइयां
अपनी बेटी के बैग में जरूरी दवाइयां जरूर रखें ताकी बीमार पड़ने पर वह खुद का ध्यान रख सके।
मौसम के हिसाब से कपड़े
कुछ पैन किलर, एंटीसेप्टिक, मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन जैसी चीजें भी आप अपनी बेटी के बैग में रख सकती हैं। इसके अलावा जहां आपकी बेटी जा रही है, वहां के मौसम के हिसाब से बेटी के कुछ कपड़े, अंडर गारमेंट्स, जैकेट्स, शूज जैसी चीजें भी उसके बैग में जरूर रखें।
खुद की सुरक्षा के लिए जरूरी चीजें
इसके अलावा आप अपनी बेटी के बैग में सैनिटाइजर, टिशू पेपर, टॉवल, चार्जर, नाइट लैंप, कुछ बुक्स रख सकती हैं। वहीं अपनी लाडली की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए आप अपनी बेटी के बैग में ट्रैकिंग डिवाइस, पेपर स्प्रे, चाबी, सेफ्टी पिन भी जरूर रखें ताकि काम आने पर वह इसका इस्तेमाल कर सके।












Click it and Unblock the Notifications