Navratri Day 9 Colour: आज है मां सिद्धिदात्री की पूजा, नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन कौन सा रंग पहनना है शुभ?
Navratri Day 9 Colour: नवरात्रि 2025 अब अपने अंतिम दिन पर पहुँच चुकी है। नौ दिन तक चलने वाला यह पर्व भक्तों के लिए भक्ति, डांडिया-गरबा और रंग-बिरंगे परिधानों से भरा रहता है। पहले आठ दिन माता के अलग-अलग रूपों की पूजा और उत्सवों में बीत चुके हैं। अब बारी है नवरात्रि के नौवें और आखिरी दिन की।
हर दिन का एक खास रंग होता है, जिसे पहनकर श्रद्धालु मां दुर्गा की ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह परंपरा न केवल भक्ति का प्रतीक है बल्कि त्योहार को और भी सुंदर और जीवंत बनाती है। आज माता के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा की जाती है। जानिए आज कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है...

नवरात्रि के नौवें दिन का रंग (Navratri Day 9 Colour 2025)
नवरात्रि के नौवें दिन यानी 1 अक्टूबर 2025 को गुलाबी रंग का विशेष महत्व है। गुलाबी रंग को स्नेह, प्रेम, सौम्यता और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसे पहनने से मन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ती है। यह रंग उत्सव की मस्ती और भक्ति के साथ-साथ आत्मिक शांति भी लाता है।
ये भी पढ़ें: Navratri Kanya Pujan: भूल कर भी ना करें कन्या पूजन में ये गलतियां, लगेगा पाप! किन बातों का रखें विशेष ध्यान?
गुलाबी पहनकर श्रद्धालु न केवल मां दुर्गा की कृपा पाने का प्रयास करते हैं बल्कि त्योहार में रंगों की खुशियों को भी बढ़ाते हैं। इस दिन लोग गुलाबी परिधान पहनकर डांडिया, गरबा और पूजा में हिस्सा लेते हैं और नवरात्रि का अंतिम दिन खास बनाते हैं।
गुलाबी रंग का महत्व-
- स्नेह और प्रेम: यह रंग लोगों के बीच प्यार और अपनापन बढ़ाता है।
- शांति और सकारात्मकता: गुलाबी पहनने से मन शांत और खुश रहता है।
- उत्सव और उमंग: यह रंग नवरात्रि के त्योहार में उत्साह और आनंद बढ़ाता है।
नवरात्रि 2025 के आखिरी दिन गुलाबी रंग पहनकर आप मां दुर्गा के आशीर्वाद के साथ अपने जीवन में स्नेह और सकारात्मक ऊर्जा भी ला सकते हैं।
नवरात्रि में हर दिन का रंग (Navratri 9 Days Colours)
नवरात्रि के प्रत्येक दिन का एक विशेष रंग होता है, जो उस दिन पूजित देवी के स्वरूप और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। भक्त इस रंग के वस्त्र पहनकर देवी की कृपा प्राप्त करने की कामना करते हैं। रंगों की परंपरा न केवल धार्मिक है, बल्कि यह जीवन में उत्साह, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाती है।
नवरात्रि के 9 दिन और उनके रंग
मां शैलपुत्री - सफेद (White)
मां ब्रह्मचारिणी - लाल (Red)
मां चंद्रघंटा - रॉयल ब्लू (Royal Blue)
मां कूष्मांडा - पीला (Yellow)
मां स्कंदमाता - हरा (Green)
मां कात्यायनी - स्लेटी/धूसर (Grey)
मां कालरात्रि - नारंगी (Orange)
मां महागौरी - मोरपंखी हरा (Peacock Green)
मां सिद्धिदात्री - गुलाबी (Pink)
ये भी पढ़ें: Navami Kab Hai: महानवमी किस दिन है? 10 दिनों की शारदीय नवरात्रि से ना हों कंफ्यूज, देखें सही तारीख












Click it and Unblock the Notifications