Navratri Day 8 Colour: आज है मां महागौरी का दिन, नवरात्रि के आठवें दिन कौन सा रंग पहनना होगा शुभ?
Navratri Day 8 Colour: नवरात्रि 2025 का उत्सव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व भक्तों के लिए भक्ति, डांडिया-गरबा और रंग-बिरंगे परिधानों से भरा रहता है। पहले सात दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा और उत्सवों में बीत चुके हैं। अब बारी है नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन की।
हर दिन का एक विशेष रंग होता है, जिसे पहनकर श्रद्धालु मां दुर्गा की ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह परंपरा न केवल भक्ति का प्रतीक है बल्कि त्योहार को और अधिक जीवंत और सुंदर बनाती है। इस बार नवरात्रि के आखिरी दो दिन कौन से रंग पहनना शुभ होगा ये हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बता रहे हैं।

आठवें दिन का रंग (Navratri Day 8 Colour 2025)
नवरात्रि के आठवें दिन यानी 30 सितंबर 2025 को मोरपंखी हरे रंग का विशेष महत्व है। यह रंग समृद्धि, सौहार्द और विकास का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनते हैं और पूजा स्थलों को हरे फूलों व सजावटी वस्तुओं से सजाते हैं। गरबा और डांडिया नाइट में भी लोग अलग-अलग शेड्स के हरे रंग के परिधानों में थिरकते नजर आते हैं, जिससे माहौल और भी जीवंत हो उठता है। नवरात्रि के नौवें और आखिरी दिन का रंग गुलाबी है।
ये भी पढ़ें: Navami Kab Hai: महानवमी किस दिन है? 10 दिनों की शारदीय नवरात्रि से ना हों कंफ्यूज, देखें सही तारीख
नवरात्रि में हर दिन का रंग (Navratri 9 Days Colours)
नवरात्रि के प्रत्येक दिन का एक विशेष रंग होता है, जो उस दिन पूजित देवी के स्वरूप और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। भक्त इस रंग के वस्त्र पहनकर देवी की कृपा प्राप्त करने की कामना करते हैं। रंगों की परंपरा न केवल धार्मिक है, बल्कि यह जीवन में उत्साह, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाती है।
नवरात्रि के 9 दिन और उनके रंग
- मां शैलपुत्री - सफेद (White)
- मां ब्रह्मचारिणी - लाल (Red)
- मां चंद्रघंटा - रॉयल ब्लू (Royal Blue)
- मां कूष्मांडा - पीला (Yellow)
- मां स्कंदमाता - हरा (Green)
- मां कात्यायनी - स्लेटी/धूसर (Grey)
- मां कालरात्रि - नारंगी (Orange)
- मां महागौरी - मोरपंखी हरा (Peacock Green)
- मां सिद्धिदात्री - गुलाबी (Pink)
ये भी पढ़ें: Durga Maa Ka Khoicha Kaise Bhare: किस दिन है मां दुर्गा को खोइछा भरने का शुभ मुहूर्त? ये है सामान की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications