Nail Extensions का है शौक? तो लगवाने से पहले जान लें इसके नुकसान, जरूरी है ये सावधानियां

Nail Extensions Side Effects: महिलाएं अक्सर अपना हाथ सजाने के लिए खूबसूरत नेलआर्ट करवाती हैं। घर में अगर कोई फंक्शन होता है तो हम नेल्स को बड़ा दिखाने के लिए एक्सटेंशन करवाते हैं। ये आजकल काफी ट्रेंड में भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेल एक्सटेंशन के कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं।

नेल्स एक्सटेंशन में हम अपने असली नेल्स के ऊपर एक नक्ली नाखून लगाते हैं जिसे एक्रेलिक नेल्स कहा जाता है। उसके बाद उसे मनचाहा शेप देकर अच्छा सा नेलपेंट या डिजाइन बनवाते हैं। ये लगभग 15 दिनों तक टिकता है लेकिन इसके कई तरह के नुकसान भी हैं।

Nail Extensions

जब नेल एक्सटेंशन करवाया जाता है तो इससे हमारी असली नाखूनों को पहले रगड़ा जाता है ताकि एक्रेलिक नेल्स को तरीके से लगाया जा सके। इससे ना सिर्फ आपके नाखूनों की चमक खत्म हो सकती है बल्कि वह हमेशा के लिए खराब भी हो सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक
नेल एक्सटेंशन करवाना या फिर नेल पेंट लगाना गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक है। नेल पॉलिश में मिले रसायन बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि नेल पॉलिश या फिर नेल एक्सटेंशन का प्रयोग करें।

सफाई का रखें ध्यान
नेल एक्सटेंशन में ज्यादातर लड़कियां लंबे नाखून पसंद करती हैं। लेकिन जिन्हें इसकी आदत नहीं होती उन्हें काम करने में परेशानी होती है। इसके अलावा बढ़े नाखूनों में सफाई भी खास ध्यान रखना पड़ता है। कई लोगों के नेल्स में गंदगी जमी होती है, जिसमें कई तरह के गंदे बैक्टीरिया होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि नेचुरल तरीके से अपने नाखूनों का ध्यान रखें।

होता है काफी खर्च

नेल एक्सटेंशन कराने में काफी खर्चा होता है। अगर आप आसपास के सैलून जाएंगे तो इसकी फीस 1000 से भी ज्यादा होती है। यही नहीं इतना ज्यादा पैसा खर्चा करने के बाद भी आपका नेल एक्सटेंशन महज कुछ ही दिनों तक टिकता है। वहीं इसकी देखभाल करने के लिए काफी सारा खर्चा भी होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+