Monsoon Clothing Tips: मॉनसून में कपड़ों का ऐसे रखें ध्यान, फैशन और सेहत दोनों को रहेंगे फिट

Monsoon Clothing Tips: बरसात का मौसम जहां एक ओर ठंडी हवा और हरियाली की सौगात लाता है, वहीं दूसरी ओर यs फैशन और कपड़ों की देखभाल के लिहाज से थोड़ी चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। नमी, कीचड़, फफूंदी और कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर होती बारिश, इन सबके बीच स्टाइलिश और कम्फर्टेबल रहना आसान नहीं होता है।

मॉनसून में कपड़ों की सही देखभाल करें
ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपने कपड़ों की सही देखभाल करें, साथ ही ऐसा फैशन अपनाएं जो मौसम के हिसाब से परफेक्ट हो। मॉनसून में कपड़े चुनते समय केवल फैशन नहीं, बल्कि आराम और हाइजीन का भी ध्यान रखना चाहिए।

Monsoon Clothing Tips

बारिश में सही फैब्रिक और सही रंग

सही फैब्रिक, सही रंग और थोड़ी सी देखभाल से आप न सिर्फ इस मौसम को खूबसूरत बना सकते हैं, बल्कि बीमारियों से भी खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि मॉनसून में कपड़ों का ख्याल कैसे रखें, ताकि आप इस मौसम को स्टाइलिश और हेल्दी रहते हुए बिंदास इन्जॉय कर सकें।

बारिश में ऐसे रखें अपने कपड़ों का ख्याल

1. हल्के और जल्दी सूखने वाले कपड़े चुनें

मॉनसून में सबसे जरूरी है ऐसे फैब्रिक का चुनाव जो नमी को सोखने के बजाय जल्दी सूख जाएं। सिंथेटिक, रेयॉन, जॉर्जेट और नायलॉन जैसे कपड़े इस मौसम के लिए बेहतरीन हैं। ये हल्के भी होते हैं और इन्हें धोने के बाद जल्दी सूखने में मदद मिलती है। कॉटन भले ही आरामदायक हो, लेकिन ये नमी को ज्यादा देर तक रोक सकता है, जिससे फंगल इंफेक्शन या स्किन रैशेज का खतरा रहता है।

2. डार्क कलर्स हैं मॉनसून के बेस्ट फ्रेंड

इस सीजन में गहरे रंगों (जैसे- नेवी ब्लू, डार्क ग्रीन, मरून, चारकोल ग्रे) के कपड़े पहनना ज्याद बेहतर होता है क्योंकि ये मिट्टी के छींटों और गीलेपन को ज्यादा नहीं दिखाते। वाइट या बहुत हल्के रंगों से परहेज करें क्योंकि वो जल्दी गंदे दिखने लगते हैं और दाग भी जल्दी छूटते नहीं हैं।

3. लेयरिंग से बचें, आरामदायक ड्रेसिंग चुनें

भारी या कई परतों वाले कपड़े पहनने से बचें क्योंकि नमी और पसीने के कारण आपकी स्किन को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इसके बजाय लूज-फिट टॉप्स, पलाजो, कलीदार कुर्तियां या नी-लेंथ ड्रेसेज इस मौसम के लिए एक स्मार्ट और स्टाइलिश विकल्प हो सकते हैं।

4. बारिश में कपड़े सुखाने के तरीके

बारिश में सबसे बड़ी चुनौती होती हे कपड़े सुखाना। कपड़ों को धूप न मिलने पर इनडोर ड्राइंग रॉड या ड्रायर की मदद लें। कपड़ों को धूप के बजाय हवा वाली जगह पर सुखाएं ताकि उनमें से बदबू न आए। अगर कपड़ों में नमी रह गई है, तो फैब्रिक फ्रेशनर या हल्का इस्त्री करना भी अच्छा उपाय हो सकता है।

5. फंगस और बदबू से बचाव

बारिश के मौसम में कपड़ों से बदबू आना और फफूंदी लगना आम बात है। इससे बचने के लिए कपड़े धोते समय थोड़ा सा डिसइन्फेक्टेंट लिक्विड या बेकिंग सोडा डालें। वहीं अलमारी में नमी सोखने वाले सैशे या नेफ्थलीन बॉल्स रखें। गीले कपड़े कभी भी दूसरे सूखे कपड़ों के साथ न रखें।

6. फुटवियर और एक्सेसरीज का भी रखें ध्यान

हालांकि टॉपिक कपड़ों का है, लेकिन परफेक्ट मॉनसून लुक के लिए फुटवियर और एक्सेसरीज की भूमिका भी जरूरी है। गमबूट्स या वॉटरप्रूफ सैंडल्स पहनें ताकि कीचड़ या पानी से बचाव हो सके। रबर बेस बैग्स और वॉटरप्रूफ घड़ियां या एक्सेसरीज इस मौसम में टिकाऊ और स्टाइलिश दोनों साबित हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+