Holi 2024 Tips: होली पर अपनी स्किन और बालों की ऐसे करें सुरक्षा, रंग लगाने के बाद जरूर करें ये 6 काम

Skin Care Tips for Holi 2024: होली का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार आगामी 25 मार्च 2024 को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास दिन पर सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाइयां देते हैं। हालांकि होली के दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही से हमारी त्वचा को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।

होली के रंगो में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जिसके चलते स्किन और बालों पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिन्हें आजमाकर आप न सिर्फ रंगों के हानिकारक प्रभाव से बच सकते हैं बल्कि त्वचा की खूबसूरती को भी निखार सकते हैं। होली खेलने के बाद इन तरीकों से अपने चेहरे की करें देखभाल।

holi

चेहरे को अच्छी तरह से धोएं
होली खेलने के बाद आपको जल्द से जल्द अपने चेहरे से रंगों को साफ कर लेना चाहिए। रंगों के निशान हटाने के लिए ठंडे पानी के साथ अपने चेहरे को प्लांट-बेस्ड तत्वों से बने फेस वॉश से धोएं, जो आपकी स्किन टाइप को सूट करे। सही फेस वॉश स्किन से सारी गंदगी बाहर निकालकर उसे गहराई से साफ करेगा और आपकी स्किन के निखार को बरकरार रखेगा।

डीप क्लींजिंग फेस मास्क
होली खेलने के बाद एक्‍ने को ठीक करने के लिए एंटी-एक्ने फेस मास्क जरूर लगाएं। ये एंटीऑक्सीडेंट गुणों और डीप क्लीनिंग एक्शन के साथ तैयार किया गया जाता है। इसके साथ ही, ये फेस मास्क आपके चेहरे से एक्‍ने के दाग, वाइट हेड्स, ब्लैकहेड्स को कम करेगा और नीम, एलोवेरा जैसे प्लांट-बेस्ड तत्वों से स्किन की डलनेस भी दूर होगी।

टोनर से चेहरे को नमी दें
एक बार स्किन अच्छी तरह साफ हो जाए, तो उसे पर्याप्त नमी देना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको एक ऐसा टोनर चुनने की जरूरत है जो कि प्लांट-बेस्ड तत्वों की अच्छाइयों से भरपूर हो। यह स्किन से अतिरिक्त ऑयल को हटाकर चेहरे पर निखार लाएगा।

फेशियल सीरम का इस्तेमाल करें
टोनर लगाने के बाद, आप प्लांट-बेस्ड पोषण वाले स्किन सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। ये सीरम आपकी स्किन की डलनेस को दूर करेगा। इसके अलावा ये स्किन को एक समान टोन और जरूरी चमक देगा। ऑर्गेनिक लोटस फ्लावर से भरपूर सीरम स्किन के लिए चमक बढ़ाने वाले दमदार बूस्टर की तरह काम करता है।

स्किन को मॉइश्चराइज करें
होली खेलने से पहले और उसके बाद एक अच्छे मॉइश्चराइजर से अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखें। होली के रंगों में मौजूद खतरनाक केमिकल्स के प्रभाव से स्किन को बचाने का सबसे अच्छा तरीका उसे मॉइश्चराइज करनी ही है। ये आपको लंबे समय तक नमी देता है और सिंथेटिक रंगों से खेलने के बाद के बुरे प्रभावों से बचाते हुए रंगत निखारता है।

किसी अच्छे शैंपू से बाल जरूर धोएं
होली खेलने से पहले और बाद में किसी अच्छे शैंपू से बाल जरूर धोएं। बालों में जो पहले से गंदगी और डैंड्रफ है, उसका क्लीन होना जरूरी है। नहीं तो कलर्स के साथ वह भी बालों में चिपक जाएगी, जिससे फंगल इन्फेक्शन या फिर बालों के कमजोर होने का खतरा बढ़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+