Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Eye Makeup Ideas: अपनी ट्रेडिशनल लुक को इन 6 आई मेकअप से बनाएं ग्लैमरस, अपनाएं ये आसान टिप्स

Eye Makeup Ideas For Traditional Outfits: भारतीय ट्रेडिशनल आउटफिट्स की बात आते ही दिमाग में रंग-बिरंगे लहंगे, साड़ी, सलवार सूट और एथनिक ज्वैलरी की झलक आ जाती है लेकिन अगर मेकअप सही न किया जाए तो पूरा लुक अधूरी लग सकता है। खासतौर पर आई मेकअप पर सबसे ध्यान दिया जाता है।

ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आई मेकअप जरूरी
आंखें चेहरे की सबसे एक्सप्रेसिव फीचर होती हैं और जब बात ट्रेडिशनल लुक की हो तो इन्हें उभारना बेहद जरूरी होता है। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आई मेकअप सिर्फ ब्यूटी को बढ़ाने का तरीका नहीं बल्कि एक आर्ट है जो आपकी पूरी पर्सनैलिटी को एन्हांस करता है।

Eye Makeup

आई मेकअप को ऐसे बनाएं रॉयल और एलिगेंट

-चाहे शादी का फंक्शन हो या फेस्टिव सेलिब्रेशन, सही आई मेकअप आपकी लुक को रॉयल, एलिगेंट और अट्रैक्टिव बना सकता है। इसलिए अगली बार जब आप एथनिक ड्रेस पहनें तो कुछ आई मेकअप आइडियाज को जरूर ट्राय करें और सबका दिल जीत लें।

-आइए आपको बताते हैं कुछ शानदार आई मेकअप आइडियाज के बारे में जो आपके ट्रेडिशनल आउटफिट को और भी रॉयल टच देंगे।

ये 6 आई मेकअप आपके एथनिक लुक में चार चांद लगा देंगे

1. गोल्डन स्मोकी आइज

-अगर आप शादी या किसी ग्रैंड फेस्टिव इवेंट में जा रही हैं तो गोल्डन स्मोकी आइज सबसे क्लासिक और एलीगेंट ऑप्शन है। बेस पर न्यूड या पिच शेड लगाएं। पलकों पर गोल्डन शिमर अप्लाई करें और आउटर कॉर्नर पर डार्क ब्राउन या ब्लैक शेड से ब्लेंड करें।

-लुक को बोल्ड बनाने के लिए विंग्ड लाइनर और वॉल्यूम मस्कारा लगाएं। ये आई मेकअप लाल या मरून साड़ी, गोल्डन लहंगा और हैवी ज्वैलरी के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।

2. कलर्ड आईलाइनर

-अगर आप कुछ हटकर चाहती हैं तो ब्लैक लाइनर की जगह कलर्ड आईलाइनर ट्राय करें। ग्रीन, रॉयल ब्लू या पर्पल लाइनर साड़ी या लहंगे के कलर से मैच करें। आंखों पर हल्का न्यूड शेड लगाएं ताकि लाइनर उभरकर दिखे।

-नीचे की वाटरलाइन पर काजल लगाएं और थोड़ा स्मज करें ताकि लुक नैचुरल लगे। ये लुक खासतौर पर फेस्टिव फंक्शन या मेहंदी सेरेमनी के लिए परफेक्ट है।

3. क्लासिक कोहल लुक

-भारतीय आई मेकअप की पहचान गाढ़े काजल वाली आंखें हैं। सबसे पहले आंखों के नीचे और ऊपर दोनों लाइन पर काजल लगाएं। ब्रश की मदद से थोड़ा स्मज करें ताकि सॉफ्ट स्मोकी लुक बने।

-ऊपर से हल्का ब्राउन या ब्रॉन्ज शेड लगाकर ब्लेंड करें। ये मेकअप खासतौर पर सूट या साड़ी के साथ बहुत रॉयल दिखता है, खासकर जब आप झुमके और बिंदी लगाती हैं।

4. कट क्रीज आई मेकअप

-जो लड़कियां मॉडर्न टच चाहती हैं,उनके लिए कट क्रीज आई मेकअप बेस्ट है। आंखों की क्रीज लाइन को डिफाइन करने के लिए डार्क शेड लगाएं। पलकों के मिडिल पार्ट पर हल्का शिमरी गोल्ड या पर्ल शेड अप्लाई करें।

-विंग्ड लाइनर और मस्कारा से लुक को डिफाइन करें। ये मेकअप खासकर रिसेप्शन लुक या किसी पार्टी नाइट के लिए परफेक्ट है।

5. रोज गोल्ड आई मेकअप

अगर आप बहुत हैवी मेकअप नहीं चाहतीं तो रोज गोल्ड आई मेकअप सबसे सूटेबल है। बेस में हल्का पिंक शेड लगाएं और उस पर रोज गोल्ड शिमर अप्लाई करें।

ब्राउन आईलाइनर से पतली लाइन खींचें। लुक को सटल रखने के लिए मस्कारा और लाइट काजल लगाएं। ये मेकअप हल्की साड़ी, पेस्टल लहंगे या डे-टाइम इवेंट्स के लिए परफेक्ट है।

6. ग्रीन एंड गोल्ड कॉम्बो

-गोल्डन और ग्रीन का कॉम्बिनेशन एथनिक आउटफिट्स पर हमेशा सूट करता है। बेस पर हल्का ग्रीन शेड लगाएं। पलकों के सेंटर में गोल्डन शिमर लगाकर ब्लेंड करें।

-काजल और लाइनर से आंखों को डिफाइन करें और अंत में मस्कारा लगाएं। ये लुक ग्रीन या येलो लहंगे, हॉल्दी सेरेमनी या साउथ इंडियन सिल्क साड़ी के साथ बहुत आकर्षक लगता है।

लुक को परफेक्ट बनाने के लिए एक्स्ट्रा टिप्स

-हमेशा आई प्राइमर का इस्तेमाल करें ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।

-आईब्रो को शेप में रखें, क्योंकि ये आई लुक को डिफाइन करती हैं।

-मस्कारा की दो लेयर जरूर लगाएं ताकि आंखें बड़ी और एक्सप्रेसिव दिखें।

-अगर आप ट्रेडिशनल लुक में हैं तो बिंदी और झुमके लुक को कंप्लीट करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+