सर्दी में कम पानी पीने की है आदत, तो हो जाएं सतर्क, झेलनी पड़ सकती ये परेशानियां
Disadvantages Drinking Less Water: गर्मी में अक्सर लोग ज्यादा पानी पीते हैं। लेकिन उसकी तुलना में हम सर्दी के मौसम में कम पानी पीने लगते हैं। जबकि हमारे शरीर को अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। अगर आप भी रोजाना उचित मात्रा में पानी नहीं पीते तो इससे गंभीर बीमारी हो सकती है। आइए जानते हैं कि कम पानी पीने से किस तरह के नुकसान हो सकते हैं।
शुष्क त्वचा
अगर सर्दी में सही मात्रा में पानी पीएंगे तो आपको शुष्क त्वचा की परेशानी नहीं होगी। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमारी स्किन के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना आवश्यक है।

सिरदर्द
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम पानी पीने से आपको सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। हर वक्त सिर भारी रहता है। खासतौर से जिसे ज्यादा पसीना आता है और वह पानी कम पीते हैं उन्हें सिरदर्द की समस्या जल्दी होती है। इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा मात्रा में पानी पीएं।
याददाश्त का कमजोर होना
सर्दियों हो या गर्मी किसी भी मौसम में कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन होने से काफी खतरा हो सकता है। इसका सीधा असर दिमाग पर होता है जिससे जल्दी भूलने की समस्या होने लगती हैं। इतना ही नहीं दिमाग की वजह से आपके शरीर के कई अन्य हिस्सों पर भी इसका असर पड़ सकता है।
एक दिन में कितना पीएं पानी
गर्मी के मौसम में कोशिश करें कि हर दिन 7-8 ग्लास पानी जरूर पीएं। वहीं सर्दी के मौसम में भले ही प्यास नहीं लगती हो लेकिन फिर भी कम से कम 3-4 लीटर पानी तो जरूर पीना चाहिए। ये आपकी स्किन के लिए भी अच्छा होता है। तो अगर आप ये सोचते हैं कि सर्दी में कम पानी पीना चाहिए तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications