गर्मी में बार-बार है नहाने की आदत, तो हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, जान लें इसके भारी नुकसान
Bathing In Summers: देश के अलग-अलग राज्यों में गर्मी बढ़ती ही जा रही है। अगर जरा सा भी बाहर निकलते हैं तो पूरे शरीर में पसीना ही पसीना हो जाता है। इस गर्मी से बचने के लिए कूलर या फिर एसी (AC) का सहारा लेना पड़ता है। अगर इससे भी काम नहीं चलता तो कुछ लोगों को गर्मी में बार-बार नहाने से ही राहत मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर इससे किस तरह के आपके शरीर को नुकसान हो सकते हैं।
1. स्किन की दिक्कतें
गर्मी में बार-बार नहाने से हम अक्सर अच्छा महसूस करते हैं। लेकिन हर चीज की एक सीमा होती है। अगर आप गर्मी में बार-बार नहाएंगे तो स्किन में नुकसान पहुंच सकता है। शरीर में ज्यादा ड्राईनेस या फिर बार-बार खुजली हो सकती है। ऐसा तब होता है जब हम नहाते समय बार-बार साबुन का प्रयोग करें। इससे आपके शरीर में स्किन इंफेक्शन हो जाता है।

2. इम्यूनिटी
आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि बार-बार नहाने से इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। इससे बुखार और जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी पहले ही कमजोर है वह गर्मी में बार-बार नहाने से बचें।
3. बालों को होगा नुकसान
अक्सर नहाते समय हम बालों में शैंपू लगाते हैं। लेकिन अगर दिन में बार-बार नहाते हैं तो बालों में शैंपू करना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शैंपू में कई सारे कैमिकल्स होते हैं जिसकी वजह से बालों में ड्राईनेस आ जाती है और इससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है जिससे आपके बाल भी झड़ने शुरू हो जाते हैं।
4. हमारे स्किन को हेल्दी रखने के लिए कुछ अच्छे बैक्टेरिया की भी जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप बार-बार नहाएंगे तो इससे वो भी खत्म हो जाते हैं। जिसकी वजह से आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में बार-बार नहाने से बचें।












Click it and Unblock the Notifications