डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं ये 5 चीजें, शुगर लेवल होगा कम और रहेंगे हेल्दी
Foods For Diabetic Patients: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जिसका कोई ऐसा इलाज नहीं है जो इसे जड़ से मिटा दे लेकिन इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। इस बीमारी में शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है जिससे ज्यादा प्यास लगना, ज्यादा टॉयलेट आना, चोट का जल्दी ठीक न होना, थकान और कमजोरी रहना, धुंधला दिखना, हाथ-पैरों में दर्द रहना, त्वचा का सूखा रहना और भूख की क्रेविंग होना जैसे लक्षण महसूस होते हैं। लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ने से और भी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
डायबिटीज के मरीजों के एक और बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है, वो है बेवजह वजन कम होना। डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना और साथ में वजन को मेंटेन रखना जरूरी होता है। आपको बता दें कि ऐसे मरीजों को शुगर कंट्रोल में रखने के लिए अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी होता है। डायबिटीज के मरीज इन 5 चीजों का सेवन जरूर करें।

स्ट्रॉबेरी
स्ट्राबेरी कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला एक फल है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर ये फल भूख की क्रेविंग को कम करता है और साथ ही वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसमें बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी होती है जो कि डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत ही अच्छा है।
ब्लूबेरी
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ब्लूबेरी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके डायबिटीज के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद हाई फाइबर वजन को कंट्रोल में रखने का काम करती है। साथ ही इसमें मौजूद कार्ब्स भी शरीर को स्वस्थ रखते हैं और इमसें कैलोरी भी बहुत ही कम होती है।
हरा चना
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हरा चना ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये प्रोटीन से भरपूर होता है, जो खाने की क्रेविंग को कम करता है और वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।
चुकंदर
चुकंदर के सेवन से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कम होता है और इंसुलिन रेसिस्टेंट में सुधार होता है। कैलोरी में कम और पोषक तत्वों से भरपूर इस चीज के सेवन से वजन भी कंट्रोल में रहता है।
बाजरा
अपनी हाई फाइबर सामग्री के कारण बाजरा ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। ये शरीर को एनर्जी भी देता है और वजन कम करने मेंमदद करता है। बाजरे को डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और शरीर को स्वस्थ रखने में आसानी होती है।











Click it and Unblock the Notifications