नेचर के साथ करें घर की सजावट, अपनाएं ये 7 इको-फ्रेंडली डेकोर आइडियाज, लोग करेंगे तारीफ

Eco Friendly Home Decor Ideas: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने घर को सुकून और शांति की जगह बनाना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर को सजाने का मन बना रहे हैं, तो क्यों न कुछ करें जो न सिर्फ सुंदर हो, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद साबित हो सके।

इको-फ्रेंडली डेकोरेशन का करें इस्तेमाल
इको-फ्रेंडली डेकोरेशन का ट्रेंड आज के समय में तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि ये नेचर से जुड़ने का एक बेहतरीन तरीका है। घर को सजाने का मतलब केवल सुंदरता नहीं, बल्कि ऐसी सजावट भी है जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए।

Home Decor

घर को सजाने के लिए नेचुरल और प्राकृतिक आइडियाज

नेचुरल और इको-फ्रेंडली तरीकों से की गई सजावट आपको नेचर से जोड़ती है और आपके घर को पॉजिटिव एनर्जी से भर देती है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे आसान और प्राकृतिक आइडियाज के बारे में जिनसे आप अपने घर को सुंदर और सस्टेनेबल बना सकते हैं।

1. इनडोर प्लांट्स लगाएं

इनडोर पौधे न सिर्फ आपके घर को हरा-भरा बनाते हैं, बल्कि ये हवा को भी शुद्ध करते हैं। मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट, स्नेकर प्लांट और एरेका पाम जैसे पौधे कम देखभाल में भी पनपते हैं। इन्हें आप घर के लिविंग रूम, बालकनी या विंडो साइड में रख सकते हैं।

2. पुरानी चीजों को दें नया रूप

पुराने फर्नीचर, बोतलें, डिब्बे, टायर या लकड़ी के टुकड़े, इनका दोबारा इस्तेमाल करके आप नया डेकोर बना सकते हैं। पुराने टायर से गार्डन चेयर, कांच की बोतलों से फ्लावर वास या लाइट लैंप बनाए जा सकते हैं। ये क्रिएटिव होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

3. नेचुरल फैब्रिक का इस्तेमाल करें

घर की सजावट में कॉटन, खादी या लिनन जैसे नेचुरल फैब्रिक का इस्तेमाल करें। ये फैब्रिक न सिर्फ बायोडिग्रेडेबल होते हैं बल्कि गर्मी के मौसम में ठंडक भी देते हैं। पर्दे, कुशन कवर, टेबल रनर आदि में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. बांस और जूट से बने सामान अपनाएं

बांस और जूट से बने फर्नीचर, लैंपशेड, मैट्स और डेकोर आइटम्स आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। ये देखने में भी खूबसूरत लगते हैं और पूरी तरह इको-फ्रेंडली होते हैं। इनका इस्तेमाल करके आप अपने घर को एक नेचुरल टच दे सकते हैं।

5. नेचुरल कलर्स और पेंट्स का इस्तेमाल करें

घर की दीवारों को सजाने के लिए केमिकल पेंट्स की बजाय नेचुरल और नॉन-टॉक्सिक पेंट्स का इस्तेमाल करें। मिट्टी, हल्दी, इंडिगो जैसे प्राकृतिक रंगों से तैयार पेंट्स से घर को एक ट्रेडिशनल और सुकून देने वाला लुक मिल सकता है।

6. सोलर एनर्जी का करें इस्तेमाल

घर की लाइटिंग या छोटे उपकरणों के लिए सोलर लैंप या सोलर पावर से चलने वाले आइटम्स का इस्तेमाल करें। ये न सिर्फ बिजली की बचत करता है बल्कि कार्बन फुटप्रिंट भी कम करता है।

7. DIY डेकोर प्रोजेक्ट्स

अपने परिवार के साथ मिलकर DIY (Do It Yourself) प्रोजेक्ट्स करें, जैसे वेस्ट पेपर से वॉल हैंगिंग बनाना या पुरानी चीजजों से आर्ट पीस बनाना। इससे न सिर्फ घर खूबसूरत बनेगा, बल्कि आपका समय भी क्रिएटिव तरीके से बीतेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+