Budget Travel Plans: कम बजट में ये 5 जगहें हैं बेस्ट ऑप्शन, 1 तो है Gen Z का फेवरेट डेस्टिनेशन

Budget Travel Plans: आज के दौर में Gen-Z की पसंद खाने-पीने, म्यूजिक और फैशन को लेकर अलग-अलग हो सकती है। इनमें से ज्यादातर युवा ट्रैवल करना खूब पसंद करते हैं। अक्सर ये युवा अपने खाली टाइम में ऊंचे पहाड़ चढ़ने या समुद्र किनारे घूमने-फिरने का प्लान बनाते हैं। ट्रैवल के शौकीन वीकेंड या छोटी छुट्टियों में ऐसी जगह ढूंढते हैं जहां कम बजट में मज़ा भी आए और यादगार अनुभव भी मिल सके। अगर आपका बजट करीब 10 हज़ार रुपये है, तो दिल्ली से नज़दीक ये 5 जगहें आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं।

ये ऐसी जगहें हैं जो सिर्फ युवाओं को ही पसंद नहीं आती है, बल्कि हर किसी को ही खूब पसंद आती है। प्राकृतिक नजारों से लेकर हाइकिंग और रिवर राफ्टिंग का लुत्फ आप इन जगहों पर जाकर ले सकते हैं। फैमिली के साथ भी बजट के अंदर छुट्टी मनाने के लिए ये जगहें बहुत उपयुक्त हैं।

Budget Travel Plans: इन 5 जगहों पर लें छुट्टियों का मजा

ऋषिकेष: दिल्ली से करीब 240 किमी दूर ऋषिकेश एडवेंचर और स्पिरिचुअलिटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और योग का मजा ले सकते हैं। अगर आपको प्रकृति के बीच रहने का मज़ा लेना है, तो भी यह आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

Budget Travel Plan

जयपुर: पिंक सिटी जयपुर दिल्ली से करीब 280 किमी दूर है। हेरिटेज साइट्स, राजस्थानी फूड और शॉपिंग के लिए यह जगह बेस्ट है। 10K बजट में शानदार ट्रिप हो सकती है। यहां ऐतिहासिक इमारतों की भव्यता के साथ शॉपिंग का भी भरपूर मजा ले सकते हैं।

कसौली: हिमाचल की यह छोटी हिल स्टेशन दिल्ली से लगभग 290 किमी दूर है। शांत पहाड़, वॉकिंग ट्रेल्स और कैफे कल्चर इसे Gen-Z का फेवरेट स्पॉट बनाते हैं। परिवार के साथ शांत माहौल में प्रकृति और हेरिटेज का आनंद लेने के लिए यह परफेक्ट लोकेशन है।

आगरा: अगर आप वीकेंड में जल्दी घूमना चाहते हैं, तो आगरा सबसे आसान और बजट-फ्रेंडली जगह है। ताजमहल, आगरा फोर्ट और स्थानीय स्ट्रीट फूड आपका ट्रिप यादगार बना देंगे। ज़ेन-जी ही नहीं यह बहुत से लोगों का फेवरेट हॉलीडे स्पॉट है।

नैनीताल: उत्तराखंड का नैनीताल दिल्ली से लगभग 300 किमी दूर है। बोटिंग, नैनी लेक और स्नो व्यू पॉइंट यहां की खास पहचान हैं। 10K में होटल और लोकल घूमने-फिरने का पूरा मज़ा लिया जा सकता है। आप बजट और अपनी पसंद के मुताबिक इनमें से किसी जगह को अगले वीकेंड प्लान के लिए चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Government App: ट्रैवल हो या टैक्स! मोबाइल में रखें ये 6 सरकारी ऐप्स, सिर्फ एक क्लिक में होगी हर परेशानी हल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+