साकेत कोर्ट की नई बिल्डिंग के औचर निरीक्षण पर पहुंची आतिशी मार्लेना, अधिकारियों को दिया ये निर्देश

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना पिछले कुछ दिनों ने स्कूल, मोहल्ला सहित कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण कर रही हैं ताकि यहां किसी भी तरह की दिक्कत को दूर किया जा सके। इसी सिलसिले में आतिशी ने मंगलवार को साकेत कोर्ट का दौरा किया। उन्होंने यहां की दीवारों की हालत देखकर अधिकारियों को इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।

आतिशी ने साकेत कोर्ट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करने के बाद यहां नए ब्लॉक्स में कई कमियों को देखा। उन्होंने इस दौरान यहां मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द यहां की समस्याओं को दूर किया जाए। आतिशी ने पूछा कि आखिर कैसे नई बिल्डिंग में इतनी सारी दिक्कतें आ गईं। दीवारों पर यह सीलन कैसे आई। दीवारों की सीलन देखकर आतिशी ने संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

atishi marlena

कोर्ट परिसर के हालात देखकर आतिशी काफी नाराज नजर आईं। उन्होंने कहा कि साकेत कोर्ट कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल बड़ी संख्या में जज और वकील और कर्मचारी करते हैं। लिहाजा यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है कि जो लोग यहां आते हैं, यहां काम करते हैं उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। आतिशी ने कहा कि यहां की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए। साथ ही जो लोग यहां की बदहाली के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कर्रवाई की जाए।

आतिशी मार्लेना ने कहा कि कोर्ट अहम संस्थान है, यहां पर हजारों लोग न्याय की तलाश में हर रोज आते हैं। ऐसे में यहां की मेंटेंनेंस से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां की एक विस्तृत चेकलिस्ट बनाई जाए और इसके बाद सभी समस्याओं को दूर किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+