यह हमारी बीवी हैं- गूगल रानी.. एक सवाल पूछो, 10 जवाब देती हैं
संता अपने परिवार के साथ बंता के घर मिलने गया।
अपने परिवारवालों का बंता के परिवारवालों से परिचय कराते हुए वह बोला-
'यह हमारी बीवी हैं- गूगल रानी। एक सवाल पूछो, 10 जवाब देती हैं।
यह हमारा बेटा है- फेसबुक कुमार। घर की बात पूरी कॉलोनी तक पहुंचाता है।
यह हमारी बिटिया है- ट्विटर कुमारी। पूरी कॉलोनी इसे फॉलो करती है।
यह हमारी माताजी हैं- वॉट्सऐप माता। पूरा दिन बुड़-बुड़ करती रहती हैं।
और हम- ऑरकुट कुमार। हमें कोई पूछता ही नहीं!'
संता: कुत्ता पूंछ क्यों हिलाता है?
बंता : क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं कि वह कुत्ते को हिला सके!
टीचर: कौन-सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है?
संता: बेसन के पकौड़े।












Click it and Unblock the Notifications